{"_id":"66d46840081997e0ae074e24","slug":"bihar-news-home-guard-recruitment-to-be-held-on-2-3-september-in-sitamarhi-canceled-due-to-rain-know-new-date-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीतामढ़ी में दो-तीन सितंबर को होने वाली होमगार्ड बहाली बारिश की वजह से रद्द, जानें नई तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीतामढ़ी में दो-तीन सितंबर को होने वाली होमगार्ड बहाली बारिश की वजह से रद्द, जानें नई तारीख
Sun, 01 Sep 2024 06:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:42 PM IST
सार
Sitamarhi Home Guard Recruitment: कमांडेंट गौतम कुमार ने बताया कि बारिश के कारण दो दिन का समय बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो और तीन तारीख को होने वाली होमगार्ड बहाली प्रक्रिया फिलहाल रद्द कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
होमगार्ड बहाली प्रक्रिया हुई रद्द
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी में कल यानी दो और तीन सितंबर को होने वाली होमगार्ड की बहाली को रद्द कर दिया गया है। अब इनकी बहाली रिजर्व समय में कराई जाएगी। इसकी जानकारी सीतामढ़ी होमगार्ड के कमांडेंट गौतम कुमार ने दी है। उनके द्वारा जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, रविवार सुबह से हो रही अत्यधिक बारिश के कारण समय को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में कमांडेंट गौतम कुमार ने बताया कि बारिश के कारण दो दिन का समय बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो और तीन तारीख को होने वाली होमगार्ड बहाली प्रक्रिया अब पांच सितंबर को होगी।
विज्ञापन
इसके पूर्व पुलिस लाइन केंद्र में रविवार सुबह सामूहिक ब्रीफिंग चल रही थी। उसमें डीएम रिची पांडे और एसपी मनोज कुमार तिवारी समेत अन्य जिला प्रशासन के लोग शामिल थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट लिया और तेज बारिश शुरु हो गई। बारिश की वजह से मैदान में बनाया गया रनिंग ट्रैक से लेकर हर एक चीज पर पानी जमा हो गया। इसके अलावा पंडाल में भी पानी भर गया, जिसे लेकर वरीय अधिकारियों ने समय को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि होमगार्ड बहाली को लेकर पुलिस लाइन केंद्र में पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन ऐन मौके पर बारिश ने पूरी तैयारी पर पानी फेर दिया। फिलहाल उससे निपटने को तैयारी चल रही है। इसे देखते हुए बहाली प्रक्रिया के समय को बढ़ा दिया गया है। दरअसल, सीतामढ़ी जिले में दो सितंबर से नौ सितंबर तक होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया होनी थी। जिले के 508 पद पर इसके लिए बहाली होनी है।