फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Home Guard jawans protest in Vaishali, raise slogans against the government

Bihar News: वैशाली में होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी; क्या है मांगें?

Wed, 27 Aug 2025 02:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Aug 2025 02:38 PM IST
सार

Bihar: प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन को पूरे बिहार में तेज किया जाएगा। होमगार्ड जवानों ने साफ कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लेती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Bihar News: Home Guard jawans protest in Vaishali, raise slogans against the government
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर में मंगलवार को होमगार्ड जवानों ने अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रामाशीष चौक से लेकर डीएम कार्यालय तक जवानों ने पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

भारी संख्या में जुटे होमगार्ड जवानों ने जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान जवानों ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार लगातार उन्हें नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार उनकी मांगें पूरी की जानी चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें: Bihar: मारा, घसीटा...शमशान तक ले जाकर जिंदा जलाने की तैयारी, नवादा में बुजुर्ग दंपति से हैवानियत; पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन को पूरे बिहार में तेज किया जाएगा। होमगार्ड जवानों ने साफ कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लेती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। यह एक दिवसीय प्रदर्शन कार्यक्रम बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं स्वयंसेवक संघ के बैनर तले आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed