फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Hajipur Police Solve Murder Mystery Two Criminals Arrested with Arms vaishali News

Bihar Crime: एक महीने पुरानी बेइज्जती का लिया बदला, दोस्त संग मिलकर कर दी युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 10 May 2026 05:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 05:43 PM IST
सार

वैशाली के हाजीपुर में पुरानी रंजिश में युवक ऋषि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि एक महीने पहले हुई पिटाई का बदला लेने के लिए आरोपी प्रियांशु ने साथियों संग साजिश रची थी। दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar News Hajipur Police Solve Murder Mystery Two Criminals Arrested with Arms vaishali News
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के चंद्रायल गांव में शनिवार को हुई गोलीकांड की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई थी।

विज्ञापन

वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि करीब एक महीने पहले मृतक ऋषि और आरोपी प्रियांशु के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान ऋषि ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी थी, जिसकी चर्चा पूरे गांव में फैल गई थी। इसी बात से आरोपी प्रियांशु बेहद नाराज था और बदला लेने की फिराक में था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रियांशु ने हत्या की पूरी साजिश रची और अपने तीन दोस्तों को साथ लिया। उसने दोस्तों से कहा कि ऋषि की पिटाई करनी है। इसके बाद सभी आरोपी एक सुनसान इलाके में जमा हुए और फोन कर ऋषि को वहां बुलाया गया। जैसे ही ऋषि मौके पर पहुंचा, आरोपी प्रियांशु ने उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: करंट की चपेट में आए मस्जिद के मौलाना, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; परिजनों में कोहराम

घटना के बाद वैशाली एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रियांशु और उसके साथी राजू को घटना के छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस हथियार सप्लायर की भी तलाश कर रही है। सप्लायर की पहचान कर उसके घर पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि एक महीने पहले हुए विवाद की रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया। मामले में फरार आरोपियों और हथियार सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed