फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Four Chinese citizens arrested on India-Nepal border

Bihar: भारत-नेपाल बॉर्डर पर चार चीनी नागरिक गिरफ्तार, रक्सौल बॉर्डर से अवैध रूप से घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

Thu, 08 May 2025 03:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 May 2025 03:39 PM IST
सार

Bihar: रक्सौल में नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों से पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। चारों बिना वीजा के भारत में अवैध रूप से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। यह घटना ऐसे समय हुई, जब क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट है।

विज्ञापन
Bihar News: Four Chinese citizens arrested on India-Nepal border
चार चीनी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण जिले में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनज़र भारत-नेपाल सीमा पर पहले से ही हाई अलर्ट जारी है। इसी बीच, रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से कोई वैध दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। पूछताछ में पता चला कि चारों चीन के हुनान प्रांत के निवासी हैं। उनकी पहचान हैडेन विजोन, लीन युंगा घौई, ही क्युन हैनसेन हुवांग लिविंग के रूप में हुई है। इनके साथ दो नेपाली महिला गाइड भी पकड़ी गई थीं, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: डकैतों का तांडव; 10 लाख की लूट, हथियारों से किया हमला, मौके पर पहुंचें एसपी    

विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि चारों चीनी नागरिक बिना वीजा के भारत में प्रवेश कर रहे थे। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है। फिलहाल, रक्सौल सहित पूरे भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर एसएसबी द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed