फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bihar news : electric shock in Samastipur bus to Gaya Hajipur electrical current accident news today

Bihar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे, पिकअप से गया जा रहे थे सभी, वैशाली में हुए ऐसा

Wed, 30 Apr 2025 11:02 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Apr 2025 11:02 AM IST
सार

गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि वैन पर ढोल-बाजा बैंड पार्टी के लोग गया जा रहे थे और इसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
bihar news :  electric shock in Samastipur bus to Gaya Hajipur electrical current accident news today
घायल का इलाज करते हुए डॉक्टर अस्पताल में

विस्तार

वैशाली जिले के जढुआ स्थित नवादा चौक के पास दर्दनाक हादसे में पांच लोग झुलस गए। पांचों की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि बुधवार अहले सुबह पिकअप पर बैंड-बाजा बजाने वाले 20 लोग सवार होकर समस्तीपुर से गया जा रहे रहे थे। इसी दौरान पिकअप वैन हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाक में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पिकअप सवार लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। सभी घायल पटना जिले के पहाड़ी गांव के निवासी हैं।

विज्ञापन


बिहटा-सरमेरा रोड पर हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन

घटना के समय सभी लोग एक पिकअप पर सवार होकर समस्तीपुर से गया जा रहे थे। जैसे ही वे नवादा चौक के पास पहुंचे, अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पिकअप पर लोड बैंड लेकर लोग मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल का इलाज करते हुए डॉक्टर अस्पताल में

घायल का इलाज करते हुए डॉक्टर अस्पताल में


स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इसमें पांच लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे लोगों में दिवाकर यादव का पुत्र गोलू राज (16 वर्षीय), कन्हैया राय का पुत्र विक्की कुमार (20 वर्षीय), रामबली राय का पुत्र बॉबी कुमार (25 वर्षीय) शामिल हैं। इन तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, और उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed