{"_id":"671e4d356cdfe36fba0306c2","slug":"bihar-news-direct-collision-between-truck-and-bike-in-sheohar-one-person-died-another-seriously-injured-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शिवहर में ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर; एक की व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शिवहर में ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर; एक की व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Sun, 27 Oct 2024 07:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 27 Oct 2024 07:54 PM IST
सार
Sheohar News: पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, लेकिन हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवहर जिले के नगर थानाक्षेत्र के कोठियां चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थानाक्षेत्र के टेंगरारी पकड़ी वार्ड-1 निवासी विलास दास के बेटे सुरेंद्र दास (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब सुरेंद्र दास और उनके साथी मुनचुन साह के बेटे सुरेंद्र शाह (40) बाइक पर सवार होकर कोठियां चौक से गुजर रहे थे। उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सुरेंद्र दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत उठाकर सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उनकी गंभीर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को किया जब्त
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। लेकिन हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना से जुड़ी सभी जानकारी इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन
17 लाख रुपये लेने जा रहे थे दोनों
मृतक सुरेंद्र दास के परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र नेपाल में घर बनाने का ठेकेदारी का काम करते थे। उनका किसी व्यक्ति से 17 लाख रुपये बकाया था, जिसे लेने के लिए वह व्यक्ति के घर गए थे। कल भुगतान का वादा था, लेकिन लौटते समय यह हादसा हो गया।
यह हादसा शिवहर में सड़क सुरक्षा और वाहनों की तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति लोगों की चिंताओं को फिर से उजागर करता है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।