फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News; Deputy CM Vijay Sinha's controversial comment on Tejashwi Yadav

Bihar: 'तेजस्वी अगर लालू की राह छोड़ दें तो आतंकवाद हो जाएगा खत्म' डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की विवादित टिप्पणी

Tue, 29 Apr 2025 08:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Apr 2025 08:49 PM IST
सार

Bihar: डिप्टी सीएम ने कहा कि आज भगवान परशुराम और भामाशाह की जयंती है। दोनों ही राष्ट्र समर्पित महान व्यक्तित्व रहे हैं। ऐसे दिन पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्रविरोधी ताकतों को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर खड़े हों।

विज्ञापन
Bihar News; Deputy CM Vijay Sinha's controversial comment on Tejashwi Yadav
डिप्टी सीएम विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हाजीपुर दौरे के दौरान आतंकवाद को लेकर तेजस्वी यादव पर विवादित टिप्पणी कर डाली। उन्होंने कहा कि जिस दिन तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की राह छोड़ देंगे, उसी दिन देश से आतंकवाद का खात्मा हो जाएगा और लोग अमन-चैन की सांस लेंगे। यह बयान उन्होंने हाजीपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया।

विज्ञापन


दरअसल, पत्रकारों ने उप मुख्यमंत्री से पहलगाम में हुए आतंकी हमले और देश में आतंकवाद के खात्मे को लेकर सवाल किया था। जवाब में विजय सिन्हा ने कहा कि देश से आतंकवाद, अपराध, उग्रवाद और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जरूरी है कि तेजस्वी यादव अपने पिता की राजनीति से अलग होकर स्पष्ट रुख अपनाएं। जब तक राजद की मानसिकता के लोग इन बीमारियों को संरक्षण देते रहेंगे, तब तक ये समाप्त नहीं होंगी। कांग्रेस के समर्थन से ये ताकतें और मजबूत होती हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: राजधानी में व्यवसायी के साथ होने वाला था बड़ा कांड, पुलिस ने दबोचा तो निकला भाजपा नेता का हत्यारा

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति देश और बिहार में समस्याओं को महामारी की तरह फैला रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज भगवान परशुराम और भामाशाह की जयंती है। दोनों ही राष्ट्र समर्पित महान व्यक्तित्व रहे हैं। ऐसे दिन पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्रविरोधी ताकतों को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर खड़े हों।

वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बातों को सही संदर्भ में समझना जरूरी है। भाजपा संविधान और न्यायालय का पूरा सम्मान करती है। हमारे लिए संविधान एक पवित्र ग्रंथ की तरह है। लेकिन कांग्रेस, राजद और वामपंथी पार्टियां संविधान की किताब का राजनीतिक ढाल की तरह उपयोग करके उसका मजाक उड़ाते हैं और लोकतंत्र का अपमान करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा और एनडीए हमेशा राष्ट्र और उसके संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed