फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Delhi Police arrested rape accused in gaya Bihar day before his marriage with innocent bihari girl

बदल गई ससुराल : बिहार में शादी के लिए सज रहा था दूल्हा कि पहुंच गई दिल्ली पुलिस; अंतिम समय में खेल का खुलासा

Mon, 29 Apr 2024 11:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Apr 2024 11:48 AM IST
सार

Bride Groom : एक लड़की उसके नाम की मेहंदी सजाए बैठी थी। होने वाली ससुराल दूल्हे के स्वागत की पूरी तैयारी थी। तभी ऐन मौके पर दिल्ली पुलिस बिहार के गया में उसके घर पहुंची और दूल्हे को उठाकर चली गई। उसपर दिल्ली में बड़े कांड का आरोप है।

विज्ञापन
Bihar News: Delhi Police arrested rape accused in gaya Bihar day before his marriage with innocent bihari girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की सक्रियता से दुष्कर्म कांड का आरोपित शादी करने के पूर्व हवालात पहुंच गया। दिल्ली दुष्कर्म का आरोपित पुपरी के रामपुर हरपुर गांव निवासी अरुण कांत झा के पुत्र कमलकांत झा की रविवार शाम शादी के लिए घर से बारात निकलने वाली थी। बारात निकलने के पूर्व रविवार की दिन में ही पुपरी पहुंचे दिल्ली के शकरपुर थाने के एसआई अनुभव कुमार ने पुपरी पुलिस के सहयोग से आरोपित को दबोच लिया। इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर चले गए। 

विज्ञापन


इसकी पुष्टि पुपरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने की है। बताया कि दिल्ली पुलिस ने रामपुर हरपुर गांव से दुष्कर्म कांड के आरोपित कमलकांत झा को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गयी है। दिल्ली शकरपुर थाने के एसआई अनुभव कुमार के द्वारा आवश्यक प्रक्रिया के बाद आरोपी कालीकांत झा को पुपरी से लेकर दिल्ली प्रस्थान कर गए। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के शकरपुर थाने में एक लड़की के द्वारा कांड संख्या 201/24, भादवि की धारा 376 के तहत एफआईआर कराई है। इसमें रामपुर हरपुर के कमलकांत झा को नामजद आरोपी बनाया गया है। कमलकांत झा के जीवन के लिए रविवार का दिन काफी खुशनुमा था। किंतु उस पर लगाएं गए आरोप ने खुशी को गम में बदल कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed