फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar news : cyber froud target teacher for investment and lost his 7.5 lakh case registerd after 2.5 month

Muzaffarpur News: सरकारी शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार गंवा बैठे 7.5लाख रुपए

विज्ञापन
Bihar news : cyber froud target teacher for investment and lost his 7.5 lakh case registerd after 2.5 month
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
मुजफ्फरपुर में।निवेश करवाने के नाम शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार,गंवा डाले ₹7.6 लाख की ठगी,अब हुई एफआईआर दर्ज।
विज्ञापन


बिहार के लखीसराय जिले के एक शिक्षक निवेश करवाने के नाम पर साइबर फ्रॉड के निशाने पर आ गए।और इस दौरान में शिक्षक ने अपने खाते के करीब ₹7.5 लाख रुपए गंवा दिए हैं।यही नहीं दो माह से मामले में शिकायत दर्ज करवाने की लगा रहे पीड़ित शिक्षक के इस पीड़ा को अब आखिरकार ढाई माह बाद दर्ज कर लिया गया है।

दअरसल लखीसराय जिले के रहने वाले एक शिक्षक निशांत कुमार जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मठिया मोरसंडी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बतौर शिक्षक है।और साइबर फ्रॉड ने उनकी मोटी कमाई का लालच देकर के उनसे अब तक 7.6 लाख रुपये की ठगी का ली गई।यही नहीं बल्कि इस मामले की शिकायत को लेकर संबंधित थाने में वह ढाई माह से चक्कर काट रहे थे जिसके बाद आखिरकार साइबर थाने में उनकी FIR को दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन


मामले में पीड़ित शिक्षक निशांत ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में किराए के मकान में रहते हैं।और आठ अक्टूबर को उनके मोबाइल फोन के ही व्हाट्सएप पर एक पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया।और इसमें कुछ कंपनियों को फाइव स्टार रेटिंग देने के लिए बोला गया था।यही नहीं बल्कि इसके लिए कंपनियों के लिंक भेजे गए थे।इस दौरान में पहले शुरुआत में इसके लिए उन्हें कुछ रुपए भी दिए गए। ताकी झांसे में फंसाया जा सके इसके लिए शातिरों ने करीब 19 हजार रुपये भेजकर भरोसा जमाया।और फिर बाद में एक दशवे टास्क के नाम पर ही एक निवेश करने को कहा गया।जिसमे की निवेश करने में कुछ त्रुटि बताकर रुपये मांगे जाते रहे। इस तरह साइबर शातिरों ने 7.6 लाख रुपये ठग लिए।लेकिन जब और डिमांड बढ़ने लगे तो ठगी का अहसास हुआ जिसके बाद इस मामले को लेकर शिकायत को दर्ज कराया है अब जाकर के प्राथमिकी दर्ज हुई है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed