फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bihar news computer teacher love marriage couple found dead in room

Bihar: प्रेम कहानी का दुखद अंत! शादी के दो दिन बाद कमरे में मिला नवविवाहित जोड़े का शव

Sat, 14 Jun 2025 05:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 05:03 PM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले के नवादा गांव में एक कंप्यूटर शिक्षक और उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों ने हाल ही में कोर्ट मैरिज की थी।
 

विज्ञापन
bihar news computer teacher love marriage couple found dead in room
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कंप्यूटर शिक्षक और उसकी नई नवेली पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव शनिवार को नवादा गांव स्थित एक कमरे से बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान हाजीपुर के नवादा गांव निवासी पप्पू कुमार (पुत्र नरेश दास) और समस्तीपुर जिले के पटोरी निवासी प्रिया गुप्ता (पुत्री सुबोध कुमार गुप्ता) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पप्पू कुमार कंप्यूटर शिक्षक था और पटोरी में कोचिंग क्लास के दौरान वह छात्रा प्रिया गुप्ता के संपर्क में आया। दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ और वे घर से फरार होकर कोर्ट मैरिज कर लिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधियों की अब खैर नहीं! पटना पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा शुरू, दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद पप्पू अपनी बहन के पास लालगंज गया, जहां बहन और जीजा ने उसे एक दोस्त के घर ठहराया। वहीं, शनिवार को जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन अंदर पहुंचे और दोनों को संदिग्ध अवस्था में बेहोश पाया। तुरंत दोनों को हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को शक है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक की बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गंगा ब्रिज थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed