फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Complaint filed in court against Lalu Yadav over social media post on rapes in Bihar

Bihar News: बिहार में दुष्कर्म पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हंगामा, लालू यादव के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज

Mon, 30 Sep 2024 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 30 Sep 2024 08:16 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर कोर्ट में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला लालू की एक्स पर एक पोस्ट से जुड़ा हुआ है, जिसमें बिहार को दुष्कर्म के बराबर बताया गया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar News: Complaint filed in court against Lalu Yadav over social media post on rapes in Bihar
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की एक अदालत में सोमवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज की गई। इसमें उन्होंने राज्य में दुष्कर्म की घटनाओं को उजागर किया था।

विज्ञापन


स्थानीय अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुजफ्फरपुर की अदालत में याचिका दायर की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए जाने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को साझा किए गए पोस्ट में राजद अध्यक्ष ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए बार-बार ‘बिहार दुष्कर्म के बराबर है’ लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनेताओं, फिल्मी सितारों और यहां तक कि विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के खिलाफ मुकदमे के लिए चर्चा में रहने वाले अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने तर्क दिया है कि लालू यादव के पोस्ट ने ‘बिहार के सभी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है’। इसके लिए ओझा ने अदालत से भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत राजद सुप्रीमो पर मुकदमा चलाने का आग्रह किया है।
 
वहीं, अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 24 अक्तूबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed