फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Body of an unknown youth recovered on Maheshwara Ring Dam Road in Muzaffarpur

Bihar News: रिंग बांध रोड पर मिला अज्ञात युवक का शव; शरीर पर गहरे जख्म और हाथ पर ‘मां’ टैटू, हत्या की आशंका

Wed, 04 Dec 2024 04:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Dec 2024 04:31 PM IST
सार

Muzaffarpur News: एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Body of an unknown youth recovered on Maheshwara Ring Dam Road in Muzaffarpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के औराई थानाक्षेत्र के महेश्वारा रिंग बांध रोड पर अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीब 25 से 28 वर्ष बताई जा रही है। शव पर गहरे जख्म और दाहिने हाथ पर ‘मां’ का टैटू बना हुआ है।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों ने बांध किनारे शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी सह औराई थाना के एसएचओ अभिजीत आलेंकर पहुंचे और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

 
हत्या की आशंका
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को रात में यहां फेंका गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह शौच के लिए गए लोगों ने शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शव की पहचान की कोशिश जारी
एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

 
स्थानीय लोगों में दहशत
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed