फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Body of a person who had gone out for a walk from home found near railway track

Bihar News: घर से टहलने निकले व्यक्ति का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 01 Nov 2024 05:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Nov 2024 05:16 PM IST
सार

Bagaha News: पुलिस ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन आवेदन मिलने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह मामला दुर्घटना है या कुछ और।

विज्ञापन
Bihar News: Body of a person who had gone out for a walk from home found near railway track
मृतक पप्पू राम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बगहा पुलिस जिले के भैरोगंज रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भैरवगंज बाजार निवासी रामबालक राम के बेटे पप्पू राम (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को घर से घूमने निकले पप्पू के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए थे। लेकिन दीपावली के अवसर पर बाहर होने की संभावना के चलते उन्होंने इंतजार किया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने भैरोगंज रेलवे ट्रैक के पास एक शव देखा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव की पहचान पप्पू राम के रूप में होते ही परिजन वहां पहुंचे और शिनाख्त के बाद उनके बीच शोक का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

 
भैरोगंज थानाध्यक्ष महेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन आवेदन मिलने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह मामला दुर्घटना है या कुछ और।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों के बीच कई तरह की अफवाहें और चर्चाएं चल रही हैं। हर व्यक्ति अपने-अपने ढंग से इस घटना के कारणों की बात कर रहा है, लेकिन पप्पू राम की असमय मृत्यु से गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed