{"_id":"6742ff223b26535ca60fd0ab","slug":"bihar-news-body-of-a-person-found-hanging-from-a-tree-in-vaishali-police-investigating-murder-or-suicide-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस; परिजनों से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस; परिजनों से पूछताछ जारी
Sun, 24 Nov 2024 03:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:55 PM IST
सार
Vaishali News: शव मिलने को लेकर पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी तरह की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के महुआ थानाक्षेत्र अंतर्गत अब्दुलपुर चौक के पास आम के बगीचे में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रघुनाथ पंडित (59) के रूप में हुई है, जो परमानंदपुर बुजुर्ग वार्ड-02 निवासी थे। घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए।
पुलिस ने शुरू की घटना की जांच
जानकारी के मुताबिक, मृतक का शव आम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस, अवर निरीक्षक विवेक कुमार और सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार पासवान के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी, शकुंती देवी का छह महीने पहले ही निधन हुआ था। रघुनाथ पंडित के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
महुआ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ जारी
घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक एक चाय दुकानदार थे और उनकी किसी से दुश्मनी की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, उनके इस तरह से मृत पाए जाने से कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी तरह की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।