फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Boat capsized in Bagmati river in Muzaffarpur eight people rescued two people still missing

Bihar News: मुजफ्फरपुर की बागमती नदी में नाव पलटी, आठ लोगों को बचाया गया, दो लोग अभी भी लापता

Thu, 24 Oct 2024 02:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 02:32 PM IST
सार

घटना जिले के औराई थाना क्षेत्र की है। जहां बागमती नदी को पार कर रहे लोगों से नाव भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि नाव में मवेशियों के लिए चारा भी लोड था।

विज्ञापन
Bihar News Boat capsized in Bagmati river in Muzaffarpur eight people rescued two people still missing
बागमती नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर से नाव हादसा हुआ है। बताया गया है कि नाव पर करीब 10 लोग सवार थे, तभी नाव पानी में डूबने लगी। उसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल गए, जबकि कुछ लोगों को सकुशल सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, इस दौरान दो लोग अब भी डूबे हुए हैं, जिनको निकालने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन


हादसा जिले के औराई थाना क्षेत्र के फतेहपुर बरौनी का बताया गया है। जहां बागमती नदी को पार कर रहे लोगों से भरी नाव पलट गई। इस दौरान इसमें मवेशी से लिए चारा भी लोड था और जिसके कारण नाव पर भी लोड था, जिसकी वजह से यह नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बता दें कि नाव पर 10 से अधिक लोग सवार थे।
विज्ञापन




हालांकि, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं, दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर अंचलाधिकारी और पुलिस पहुंच चुकी है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है और लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा रेस्क्यू किए जाने के लिए वरीय अधिकारी को अवगत कराया है। इस मामले की सूचना एसडीआरएफ की टीम दी गई है, जिसके बाद मौके के लिए रवाना हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने बताया है कि एक नाव के बागमती नदी में पलटने की जानकारी मिली थी। इसमें मिली जानकारी में कुल 10 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें कुल आठ को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जबकि दो लोग अब भी लापता हैं, जिनकी खोज के लिए SDRF की टीम को मौके पर भेजा गया है। घटना के बाद आपदा प्रबंधन विभाग के भी अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। जबकि अंचलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed