{"_id":"66ab2e4e2fe2afabeb034d40","slug":"bihar-news-bike-riding-miscreants-shot-two-brothers-in-vaishali-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बाइक सवार बदमाशों ने दो भाइयों को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बाइक सवार बदमाशों ने दो भाइयों को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी
Thu, 01 Aug 2024 12:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:12 PM IST
सार
Bihar: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में आपसी विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली में दो भाइयों को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। परिवार वालों ने घायल को इलाज के लिए आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल भर्ती कराया। सदर अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों युवक को पैर में गोली मारी गई है। डॉक्टर के मुताबिक दोनों युवक खतरे से बाहर बताया गया। घायल युवक कंचनपुर निवासी दुलार महतो के पुत्र सुनील महतो एवं सागर महतो पुत्र पंकज कुमार बताया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों भाई घर के पास खड़ा था। पड़ोस के लोग से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचकर दोनों भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। परिवार वालों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। फिलहाल परिवार के लोग घायल का इलाज करने में जुटे हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन