फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News : Bihar Police reveals muzaffarpur double murder mystery in love story boyfriend girlfriend

Bihar News : चाचा की प्रेम कहानी में भतीजा भी मारा गया; तीन दिन की योजना के बाद डबल मर्डर को किसने दिया अंजाम?

Sun, 10 Nov 2024 02:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 10 Nov 2024 02:01 PM IST
सार

Bihar Police : तीन दिन के अंदर न केवल योजना बनाई, बल्कि एक साथ दो हत्याओं को अंजाम दिया। 18 साल के नौजवान के साथ 14 साल का भतीजा भी मारा गया। अब पुलिस ने सामने लाया है कि चाचा की प्रेम कहानी में भतीजे की भी दौड़ा-दौड़ा कर हत्या की गई।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police reveals muzaffarpur double murder mystery in love story boyfriend girlfriend
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर एक मामले में पुलिस ने अपनी जांच में एक बाद अपडेट दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपितों ने बेटी के प्रेमी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और फिर पार्टी के बहाने बुलाकर हत्या कर दी। इस पार्टी में शामिल मृतक के भतीजे की भी जान चली गई थी। 

विज्ञापन


दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के एक किशोर का गांव की रहने वाली एक लड़की से बीते एक साल से प्रेम प्रसंग था। छठ पूजा के दौरान घाट पर दोनों के बीच बातचीत हुई थी। जिसके बाद से मृतक किशोर का गांव की लड़की से लगातार मिलना जुलना लगा रहा।
विज्ञापन


इस बात की भनक जब लड़की के परिजनों को हुई, तो उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने की हिदायत दी, लेकिन प्रेमी नहीं मानने को तैयार थे। जिसके बाद हत्या की देर रात प्रेमिका के परिजनों ने कॉल करके प्रेमी को बुलाया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी की घटना को देख भाग रहे भतीजे की भी आरोपियों ने खदेड़कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक चाचा-भतीजे की हत्या के बाद पूरे गांव में कल तनाव की स्थिति बनी रही। वहीं इस निर्मम तरीके से हत्या किये जाने के बाद अब मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। SP ग्रामीण विद्या सागर ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि हत्या के दो दिन पूर्व भी लड़की के परिजनों ने मृतक के साथ मारपीट की थी। फिर गांव में हुई पंचायती से सुलह के बाद भी वो नाराज चल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed