{"_id":"67752f421f1c561ca00d6c98","slug":"bihar-news-bettiah-bihar-news-wild-boar-hunter-two-injured-in-bomb-blast-bettiah-today-news-in-hindi-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-2476069-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जंगली सूअर का शिकार करने जा रहे दो युवक बम विस्फोट में घायल, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जंगली सूअर का शिकार करने जा रहे दो युवक बम विस्फोट में घायल, मची अफरा-तफरी
Wed, 01 Jan 2025 06:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 06:09 PM IST
सार
जंगली सूअर का शिकार करने बम लेकर जा रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक बम फटने जैसा आवाज हो गई। दोनों युवक लहुलुहान हो गए, दोनों के कपड़े के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन
बम ब्लास्ट में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेतिया में जंगली सूअर का शिकार करने बम लेकर जा रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक बम फटने जैसा आवाज हो गई। घटना के बाद दोनों युवक लहुलुहान हो गए और उसके कपड़े के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र के मठ मझरिया चौक के समीप शिव मंदिर के पास की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक लौरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से बाइक पर सवार होकर सहोदरा थाना क्षेत्र के वन बैरिया गांव के समीप जंगली सूअर का शिकार करने जा रहे थे, जिससे बम जैसा आवाज हुआ और दोनों बाइक सवार लहूलुहान हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति पांच बम लेकर बन बैरिया गांव के समीप जंगली सूअर का शिकार करने जा रहे थे। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने झोला में बम रखकर हाथ में लटकाए हुए था। इसी बीच सभी पांचों बम आपस में टकरा गए और विस्फोट कर गए, जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
शरीर पर धारण किया गया सभी कपड़ों का चिथड़ा-चिथड़ा उड़ गया था। दोनों के शरीर से काफी मात्रा में खून निकल रहा था। बाइक सवार व्यक्ति अपना नाम रामनारायण मांझी (45) वर्षीय तथा रामप्रवेश यादव (40) वर्षीय बता रहे थे। दोनों युवक ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बम होने का बात स्वीकार किया। शरीर से ज्यादा खून निकलने के कारण स्थानीय लोगों ने दोनों को भगा दिया। घायल दोनों व्यक्ति अपने ही बाइक से फरार हो गए। इधर, थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस को स्थल पर भेजा गया था, परंतु वहां कोई व्यक्ति नहीं पाया गया। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन