फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Army Recruitment Board's program for Agniveer recruitment continues

Bihar: अग्निवीर बहाली को लेकर सेना भर्ती बोर्ड का कार्यक्रम जारी, सीतामढ़ी और शिवहर के युवा तारीख कर लें नोट

Sun, 07 Jul 2024 02:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Jul 2024 02:15 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में 10 जुलाई से प्रस्तावित अग्निवीर बहाली को लेकर शारीरिक दक्षता जांच के लिए सेना भर्ती बोर्ड ने जिला वार कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसको लेकर यहां आपको पूरी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Army Recruitment Board's program for Agniveer recruitment continues
अग्निवीर बहाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 14 जुलाई को सीतामढ़ी और शिवहर जिले के अभ्यर्थी अग्निवीर के जीडी श्रेणी के लिए शारीरिक दक्षता की प्रक्रिया से गुजरेंगे। बता दें कि शिवहर सीतामढ़ी के सैकड़ों अभ्यर्थी उसमे भाग लेंगे। यह प्रक्रिया मुजफ्फरपुर जिले के चक्कर मैदान में आयोजित होगी।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को बहाली की तारीख से एक दिन पूर्व शाम सात बजे तक चक्कर मैदान में पहुंचना है। बहाली प्रक्रिया रात एक बजे के बाद शुरू हो जाएगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने बहाली को लेकर चक्कर मैदान सहित 19 जगहों पर दंडाधिकारी-पुलिस पदाधिकारी और चार-चार जवान की प्रतिनियुक्ति की है।
विज्ञापन


बहाली प्रक्रिया की लिखित परीक्षा में 6194 अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है। इनको ही शारीरिक दक्षता के लिए चुना गया है। सर्वाधिक अग्निवीर जीडी (जनरल ड्यूटी) में 4688, टेक्निकल में 432 और ऑफिस सहायक में 121 आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित गए हैं। इसके अलावा ट्रेड्सैन से 953 सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चक्कर मैदान में 10 जुलाई से ही अग्निवीर बहाली को लेकर शारीरिक दक्षता जांच होनी है। इसके लिए सेना भर्ती बोर्ड ने जिलावार कार्यक्रम जारी कर दिया। जो 10 से 14 जुलाई के बीच अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए युवा चक्कर मैदान में बने 400 मीटर के रनिंग ट्रैक पर चार चक्कर लगा दमखम दिखाएंगे।

वहीं, 15 व 16 जुलाई को मुजफ्फरपुर समेत आठ जिलों के अभ्यर्थी विभिन्न श्रेणियों के लिए दौड़ लगाएंगे। पहले दिन यानी 10 जुलाई को समस्तीपुर के युवा जीडी श्रेणी के लिए दौड़ लगाएंगे व अन्य प्रक्रिया पूरी करेंगे। दूसरे दिन 11 जुलाई को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), 12 को पश्चिम चंपारण (बेतिया) के अभ्यर्थी अपना दम दिखाएंगे।


13 जुलाई को मुजफ्फरपुर व दरभंगा और 14 जुलाई को मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर के अभ्यर्थी अग्निवीर के जीडी श्रेणी के लिए शारीरिक दक्षता की प्रक्रिया से गुजरेंगे। 15 जुलाई को मुजफ्फरपुर समेत सभी आठ जिला (समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मोतिहारी, बेतिया, सीतामढ़ी व शिवहर) के अभ्यर्थी अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं व दसवीं पास) और 16 जुलाई को सभी आठ जिलों के अभ्यर्थी अग्निवीर ऑफिस सहायक/एसकेटी और अग्निवीर टेक्नीकल के लिए 1600 मीटर की दौड़ पूरी करे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed