फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: A young man returning home from Mumbai to celebrate Chhath died after falling from a train

Bihar News: मुंबई से छठ मनाने घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, झाड़ियों में मिला शव

Tue, 29 Oct 2024 02:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 29 Oct 2024 02:30 PM IST
सार

Bagaha News: बगहा में मुंबई से छठ मनाने घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इससे उसके परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मृतक की पहचान आधार कार्ड से की गई है।

विज्ञापन
Bihar News: A young man returning home from Mumbai to celebrate Chhath died after falling from a train
मृतक वीरेंद्र पटेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छठ महापर्व के लिए मुंबई से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। यह घटना बगहा पुलिस जिले के खौरपोखरा के पास पोल संख्या 284/3 के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थानाक्षेत्र के चैनपुर निवासी हरिराम पटेल के बेटे वीरेंद्र पटेल (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
बोगी के गेट पर खड़ा था युवक
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र मुंबई में मजदूरी करता था और छठ महापर्व के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी अपने गांव लौट रहा था। यात्रा के दौरान वह ट्रेन की बोगी के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार देर शाम उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला, जिसे बगहा पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

 
आधार कार्ड से हुई पहचान
मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को हादसे की सूचना दी। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यात्रा के दौरान हुए हादसे से सदमे में यात्री
वीरेंद्र के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था और अचानक संतुलन खो बैठा, जिससे वह चलती ट्रेन से गिर गया। घटना से सभी यात्री सन्न रह गए और तुरंत ही पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस और परिजनों ने मिलकर युवक की तलाश की, जिसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव झाड़ियों में बरामद किया गया।

 
छठ महापर्व के मौके पर परिवार में छाया मातम
बिहार के प्रमुख त्योहार छठ के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी वीरेंद्र अपने घर लौट रहा था, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार में शोक की लहर फैला दी है। घटना से छठ का उत्साह मातम में बदल गया है। परिजन इस असमय हुए हादसे से गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed