फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: A teacher going to teach coaching in Muzaffarpur was crushed by a car, died during treatment

Bihar News: कोचिंग पढ़ाने जा रहे शिक्षक को गाड़ी ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत; परिवार में पसरा मातम

Sun, 11 Aug 2024 02:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 Aug 2024 02:27 PM IST
सार

Muzaffarpur News: देवरिया थाने के SHO ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने पिकअप जब्त कर ली है। चालक फरार हो गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: A teacher going to teach coaching in Muzaffarpur was crushed by a car, died during treatment
मृत शिक्षक सुबोध कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के लिए जा रहे एक शिक्षक को रौंद दिया। उसके बाद इलाज के दौरान घायल शिक्षक की मौत हो गई। घटना जिले देवरिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक शिक्षक की पहचान जिले के साहेबगंज थानाक्षेत्र निवासी सुबोध कुमार (29) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, साहेबगंज थानाक्षेत्र के रजवाड़ा गांव के निवासी सुबोध कुमार हर रोज कोचिंग संस्थान में बच्चों को पढ़ाने के लिए जाया करते थे। इसी को लेकर वह अपनी बाइक से निकले थे, तभी देवरिया थानाक्षेत्र के साहेबगंज देवरिया रोड पर झपही देवी चौक के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद गंभीर हालत में कोचिंग संस्थान के शिक्षक सुबोध कुमार को आनन-फानन में SKMCH ले जाया गया। जहां से उन्हें पटना AIIMS में भेजा गया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। सुबोध कुमार की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया और चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि कोचिंग सेंटर में पढ़ाने के जा रहे थे। तभी देवरिया की ओर जा रही पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। परिजनों ने बताया कि सुबोध कुमार की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अर्चना कुमारी से हुई थी। सुबोध दो भाई थे और एक भाई सचिन कुमार दुबई में रहते हैं। लगभग तीन महीने पूर्व दुबई कमाने गए थे। वहीं, उनके परिवार में दो बहन हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
मामले में देवरिया थाने के SHO ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने पिकअप जब्त कर ली है। चालक फरार हो गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed