{"_id":"66f825cc5ad9df38d504c550","slug":"bihar-news-a-huge-fire-broke-out-in-a-bicycle-store-in-sitamarhi-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीतामढ़ी में साइकिल स्टोर में लगी भीषण आग; बारिश भी नहीं थाम सकी लपटें, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीतामढ़ी में साइकिल स्टोर में लगी भीषण आग; बारिश भी नहीं थाम सकी लपटें, लाखों का सामान जलकर खाक
Sat, 28 Sep 2024 09:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:20 PM IST
सार
Sitamarhi News: दुकान मालिक राजू ने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये की साइकिल और अन्य सामग्री नष्ट हो गई है। फिलहाल प्रशासनिक टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के वक्त का दृश्य और आग बुझाने की कोशिश करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे बेला थानाक्षेत्र के मच्छपकौनी गांव में शुक्रवार रात एक साइकिल स्टोर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के समय बारिश हो रही थी, लेकिन आग इतनी तेज थी कि स्टोर से धुआं और लपटें निकलते देख आसपास के लोग सतर्क हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एसएसबी को सूचना दी। उसके बाद बेला थाना पुलिस और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे। बेला थाने की दमकल गाड़ी भी तुरंत पहुंची। फिर एसएसबी, पुलिस, दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तीव्र थीं कि आसपास के लोग डर गए थे कि कहीं यह अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में न ले ले।
विज्ञापन
हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को इसका संभावित कारण माना जा रहा है। दुकान मालिक राजू ने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये की साइकिल और अन्य सामग्री नष्ट हो गई है। फिलहाल प्रशासनिक टीम मामले की जांच कर रही है, ताकि आग के वास्तविक कारण का पता चल सके।
विज्ञापन