फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: A consignment of liquor hidden in lease parcel recovered

Bihar Crime: लीज पार्सल में छिपाकर लाई गई शराब की खेप बरामद, दवाइयों के पैकेट की आड़ में हो रही थी तस्करी

Sun, 13 Apr 2025 02:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 13 Apr 2025 02:48 PM IST
सार

Bihar: जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लीज पार्सल वैन के जरिए अवैध शराब की तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त जांच अभियान शुरू किया और इसी दौरान यह खेप बरामद हुई।

विज्ञापन
Bihar News: A consignment of liquor hidden in lease parcel recovered
शराब की खेप बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्टेशन के पार्सल कार्यालय के पास से महंगे ब्रांड की अवैध विदेशी शराब की भारी खेप बरामद की गई है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास पार्सल कार्यालय के समीप यह शराब पकड़ी गई। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


शराब को बड़ी चालाकी से दवाइयों के पैकेट की आड़ में छिपाकर भेजा गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की यह खेप किसी ट्रेन की लीज पार्सल वैन के जरिए मुजफ्फरपुर पहुंचाई गई थी। इस बात की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस ने बिना नाम-पते वाले पैकेट्स पर विशेष नजर रखनी शुरू की थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान रेलवे पुलिस को प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंचे एक संदिग्ध पैकेट पर शक हुआ, जिसे जब्त कर खोला गया तो उसमें से अलग-अलग ब्रांड की कुल 280 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। अनुमान है कि शराब माफियाओं ने इस खेप को मंगवाकर स्टेशन पर ही किसी को सौंप दिया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से यह पकड़ में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दामाद के भाई ने ही की थी दिव्यांग सब्जी विक्रेता की हत्या, छोटी बेटी से करना चाहता था शादी; अब गिरफ्तार


जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लीज पार्सल वैन के जरिए अवैध शराब की तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त जांच अभियान शुरू किया और इसी दौरान यह खेप बरामद हुई।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की खेप किस ट्रेन से आई और इसे लेने कौन आया था। पार्सल इंचार्ज से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। रेल पुलिस अब शराब माफियाओं की पहचान में जुट गई है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed