फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: A boat carrying teachers in Bettiah capsized in middle of river, life jackets were not available

Bihar: हादसे के बाद निर्देश, मगर नहीं मिली लाइफ जैकेट; बेतिया में शिक्षकों को ले जा रही नाव बीच नदी में पलटी

Mon, 09 Sep 2024 01:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Sep 2024 01:18 PM IST
सार

Bettiah News: शिक्षकों ने विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद विभाग की ओर से किसी ने भी उनकी स्थिति जानने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई भी अधिकारी यह जांचने नहीं आया कि कितने शिक्षक डूबे और कितने सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Bihar News: A boat carrying teachers in Bettiah capsized in middle of river, life jackets were not available
नाव पलटने से सभी शिक्षक नदी में गिरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के श्रीनगर थानाक्षेत्र के पाटजीरवा घाट पर सोमवार सुबह एक बड़ी नाव दुर्घटना हो गई। सुबह 8:30 बजे के आसपास, एक नाव जिसमें 15 शिक्षक और शिक्षिकाएं सवार थे, दियारा क्षेत्र के स्कूल की ओर जा रही थी। अचानक तेज नदी की धार के कारण नाव पलट गई और सवार सभी लोग नदी में गिर गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
इस हादसे के बाद शिक्षकों में आक्रोश उत्पन्न हो गया है। शिक्षकों ने विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद विभाग की ओर से किसी ने भी उनकी स्थिति जानने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई भी अधिकारी यह जांचने नहीं आया कि कितने शिक्षक डूबे और कितने सुरक्षित हैं।
विज्ञापन




शिक्षकों ने बताया कि दियारा क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ाने के लिए यही एकमात्र साधन है, और उनकी सुरक्षा के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यह रास्ता प्रतिदिन इस्तेमाल किया जाता है और समय पर स्कूल पहुंचने के लिए सभी शिक्षक एक ही नाव पर सवार होते हैं। शिक्षकों ने विभाग से बेहतर सुरक्षा और वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed