फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   8 states including Bihar, Punjab and Assam registered victory in the Gatka competition

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: गतका प्रतियोगिता में बिहार, पंजाब और असम सहित 8 राज्यों ने दर्ज की जीत, जानें

Mon, 05 May 2025 05:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 May 2025 05:41 PM IST
सार

Bihar: प्रतियोगिता में बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोवा को हराया। बिहार की टीम ने 85 अंक अर्जित किए, जबकि गोवा की टीम मात्र 6 अंक ही बना सकी। बिहार की ओर से अदिति राज, अंशिका रानी और अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
8 states including Bihar, Punjab and Assam registered victory in the Gatka competition
गटका प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत सोमवार को आईआईएम बोधगया में पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट गतका की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर के 16 राज्यों की अंडर-18 बालिका टीमों ने हिस्सा लिया। कुल आठ मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न राज्यों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान गया जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं दर्शक के रूप में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

बिहार ने गोवा को हराकर सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम
प्रतियोगिता में बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोवा को हराया। बिहार की टीम ने 85 अंक अर्जित किए, जबकि गोवा की टीम मात्र 6 अंक ही बना सकी। बिहार की ओर से अदिति राज, अंशिका रानी और अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस जीत के साथ बिहार की टीम ने सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। गोवा की ओर से विधि बिन्नी, शाहनबाग प्रिंस, विजय कौर और सोनल गोंस ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर जारी, स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत; दो घायल    

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में असम की रितु नायक, गरिमा बोरा और सिम्पी गोगाई ने 45 अंक प्राप्त करते हुए तेलंगाना की अनन्या, हासिनी और ज्योथल लक्ष्मी रानी को मात दी। वहीं, पंजाब ने हरियाणा को पराजित कर विजयी बढ़त बनाई। झारखंड ने राजस्थान को हराया, जबकि तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को शिकस्त दी। महाराष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर पर जीत हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इसके अलावा, मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को और चंडीगढ़ ने दिल्ली को हराकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक भारतीय खेलों के प्रति आकर्षित करना और देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed