फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: 6 teachers working on fake certificates were punished, Vigilance Department Patna registered FIR

Bihar News: फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे छह शिक्षकों पर गिरी गाज, निगरानी विभाग पटना ने दर्ज कराई FIR

Wed, 24 Jul 2024 12:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 Jul 2024 12:12 PM IST
सार

Motihari News: फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे बंजरिया प्रखंड के छह शिक्षकों की नौकरी चली गई है। अब इनके जेल जाने की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर निगरानी विभाग ने बंजरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Bihar News: 6 teachers working on fake certificates were punished, Vigilance Department Patna registered FIR
फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षकों के खिलाफ बंजरिया थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में नौकरी पाने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र लगाना बंजरिया प्रखंड के छह शिक्षकों को भारी पड़ गया है। उनकी नौकरी तो गई ही, अब जेल भी जाना पड़ेगा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना द्वारा शिक्षक नियोजन में फर्जी नियोजित शिक्षकों की चल रही जांच के दौरान इन शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई। उसमें इनके मूल मध्यमा के प्रमाण पत्र ही जाली निकले।

विज्ञापन

 
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा इन शिक्षकों पर बंजरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरिया में पदस्थापित दो शिक्षक सुरेश कुमार और विभा कुमारी, उ.म.वि. चिन्ताहा में पदस्थापित रूबी कुमारी, उ.म.वि. अजगरी में पदस्थापित शिक्षक प्रियरंजन दूबे, उ.म.वि. बंजरिया में पदस्थापित विभा कुमारी और उ.म.वि. गोखुला में पदस्थापित शिक्षिका सावित्री यादव शामिल हैं।
विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, बंजरिया प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों में पदस्थापित इन शिक्षकों पर बंजरिया थाने में निगरानी विभाग ने 22 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। बंजरिया पुलिस इस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई करेगी। इन फर्जी शिक्षकों की नौकरी जाने के साथ जेल जाने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उपरोक्त शिक्षकों ने नियोजन के दौरान मैट्रिक के समकक्षीय मध्यमा का प्रमाण पत्र नियोजन के दौरान लगाया था। इधर, हाईकोर्ट के आदेश पर बिहार सरकार द्वारा फर्जी नियोजन की जांच लंबे समय से चल रही है। अभी तक जिले से बारह से ज्यादा लोगों को फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षक की नौकरी करते हुए पकड़ा जा चुका है। इधर, निगरानी विभाग की कार्रवाई का यह सबसे ताजा मामला है। जब एक ही प्रखंड के छह शिक्षकों को फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करते पकड़ा गया है।


इन शिक्षकों के मध्यमा के प्रमाण पत्रों को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने ट्रेस लेस बताया है और फर्जी करार दिया है। निगरानी की इस नवीनतम कार्रवाई से शिक्षक बने ऐसे शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। पकड़े गए इन शिक्षकों के बाद निगरानी अपनी जद में अन्य फर्जी प्रमाण पत्रों पर बहाल शिक्षकों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed