फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: New twist in case of gang rape of student in Bettiah, love affair; FIR in attempted gang rape

Bihar: बेतिया दरिंदगी मामले में नया मोड़, प्रेम प्रसंग की बात आई सामने; सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास में FIR

Sat, 23 Mar 2024 12:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Mar 2024 12:48 PM IST
सार

Bettiah News: सदर एसडीपीओ-वन विवेक दीप ने बताया कि छात्रा ने बताया कि तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। उससे दुष्कर्म नहीं हुआ था। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपियों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: New twist in case of gang rape of student in Bettiah, love affair; FIR in attempted gang rape
कुमारबाग ओपी, बेतिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले को लोग प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रहे हैं। वहीं, पीड़िता के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। घटना पश्चिमी चंपारण जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र की है। जहां बीते गुरुवार को आठवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म होने की बात उसके परिजनों ने बताई थी। वहीं, पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया है। उधर, ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। इधर, पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर से गुरुवार की सुबह नौ बजे परीक्षा देने के लिए स्कूल निकली थी। दो घंटे की परीक्षा के बाद वह वापस घर लौट रही थी। उसी दौरान वह घर की ओर एक मंदिर और बगीचा के पास पहुंची। तभी सुनसान जगह पाकर बाइक सवार दूबे टोला जब्दौल निवासी प्रदीप कुमार, बसंत कुमार और शैलेश पासवान वहां आ गए। फिर तीनों उसके बाल खींचते हुए उसके साथ गलत काम करने के लिए बांसवारी की तरफ ले गए और तीनों मेरे साथ गलत करने को कोशिश करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसे थप्पड़ और मुक्के से चेहरे पर मारकर जख्मी कर दिया। तब वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसकी आंख खुली तो उसने खुद को जीएमसीएच बेतिया में भर्ती पाया तो वह दंग रह गई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने मामले में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कुमारबाग थाना क्षेत्र के निवासी प्रदीप कुमार (19), बसंत कुमार (20) और शैलेश पासवान उर्फ शेरू (19) शामिल हैं। सदर एसडीपीओ-वन विवेक दीप ने बताया कि छात्रा ने बताया कि तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। उससे दुष्कर्म नहीं हुआ था। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तीनों युवकों को घटना के महज पांच घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, घटना की सूचना पर मुजफ्फरपुर से आई एफएसएल की टीम ने दुष्कर्म के प्रयास के मामले की जांच के लिए खून के नमूने लिए। हालांकि अभी जीएमसीएच में छात्रा का इलाज चल रहा है। वहीं, जीएमसीएच की अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने बताया कि लड़की की स्थिति सामान्य होती जा रही है। फिलहाल वह अभी वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed