फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Motihari student made a model of Ram temple, won hearts by presenting it to PM Modi

Bihar: मोतिहारी के छात्र ने बनाया राम मंदिर का मॉडल, पीएम मोदी को भेंट कर जीता दिल; मंच से मिली सराहना

Fri, 18 Jul 2025 08:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 18 Jul 2025 08:15 PM IST
सार

Bihar: अनुराग ने कहा कि जब हमें पता चला कि मोदी जी मोतिहारी आ रहे हैं, तो हमने निश्चय किया कि उन्हें प्रभु श्रीराम के मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट करेंगे। क्योंकि अयोध्या में श्रीराम मंदिर उन्हीं के कारण बन पाया है। हमें गर्व है कि उन्होंने हमारा उपहार स्वीकार किया।

विज्ञापन
Bihar: Motihari student made a model of Ram temple, won hearts by presenting it to PM Modi
अनुराग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी दौरे के दौरान एक 17 वर्षीय छात्र ने उन्हें राम मंदिर का मॉडल भेंट कर सबका ध्यान आकर्षित किया। प्रधानमंत्री ने न सिर्फ इस अनोखे उपहार के लिए छात्र की सराहना की, बल्कि मंच से उसका सार्वजनिक रूप से धन्यवाद भी किया। प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि इस पर अपना पता भी लिख देना, हम तुम्हें पत्र भेजेंगे।

विज्ञापन

यह छात्र सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला अनुराग गुप्ता है, जो पीएम मोदी का प्रबल प्रशंसक है। वह पिछले आठ दिनों से प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए राम मंदिर का मॉडल तैयार कर रहा था। अनुराग ने बताया कि उसने यह मॉडल पूरी तरह से सामग्री जैसे कि कार्टून और पुराने सामान से बनाया है। अनुराग ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि हम बचपन से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हैं। जब हमें पता चला कि मोदी जी मोतिहारी आ रहे हैं, तो हमने निश्चय किया कि उन्हें प्रभु श्रीराम के मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट करेंगे। क्योंकि अयोध्या में श्रीराम मंदिर उन्हीं के कारण बन पाया है। हमें गर्व है कि उन्होंने हमारा उपहार स्वीकार किया।

विज्ञापन


पढ़ें: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन लेट, श्रद्धालुओं ने स्टेशन पर किया हंगामा; उमस से लोगों का हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग द्वारा बनाया गया यह मॉडल इतना आकर्षक था कि प्रधानमंत्री स्वयं उसकी सादगी और लगन से प्रभावित हो गए और मंच से उसकी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मोतिहारी के ऐतिहासिक चंपारण क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 7200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उनके स्वागत के लिए आम से लेकर खास तक, हर वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed