Bihar News: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन लेट, श्रद्धालुओं ने स्टेशन पर किया हंगामा; उमस से लोगों का हाल बेहाल
Bihar: श्रद्धालुओं ने कहा कि श्रावणी मेला आस्था का पर्व है, लेकिन ट्रेन की अनियमितता इस श्रद्धा की परीक्षा बनती जा रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो भविष्य में यात्रियों की संख्या और उनका विश्वास दोनों प्रभावित हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावणी मेला के अवसर पर रांची से सुल्तानगंज जा रही स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन गई। शुक्रवार को यह ट्रेन जमालपुर स्टेशन पर तय समय से करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। इसके बावजूद ट्रेन को स्टेशन पर एक घंटे तक खड़ा रखा गया। इससे पहले किउल स्टेशन पर भी ट्रेन को दो घंटे रोके जाने की बात सामने आई है।
लगातार विलंब से यात्रियों, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रायपुर से आए श्रद्धालु अवधेश कुमार और विमल कुमार सहित कई यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जब यह ट्रेन विशेष श्रावणी मेला के लिए चलाई जा रही है, तो इसके संचालन में समयबद्धता होनी चाहिए।
पढ़ें: रोहतास में अधिकारी भी नहीं सुरक्षित, महिला अंचलाधिकारी के साथ लूटपाट; तीन आरोपी गिरफ्तार
भीड़ और उमस भरी गर्मी में घंटों इंतजार करना यात्रियों के लिए बेहद थकाने वाला साबित हुआ। श्रद्धालुओं ने मांग की कि रेलवे को इस स्पेशल ट्रेन के समय का कड़ाई से पालन करना चाहिए। यदि किसी कारण से देरी हो रही हो, तो यात्रियों को स्पष्ट सूचना दी जानी चाहिए ताकि वे अपनी यात्रा की वैकल्पिक योजना बना सकें।
श्रद्धालुओं ने कहा कि श्रावणी मेला आस्था का पर्व है, लेकिन ट्रेन की अनियमितता इस श्रद्धा की परीक्षा बनती जा रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो भविष्य में यात्रियों की संख्या और उनका विश्वास दोनों प्रभावित हो सकता है। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान सुंदरम ने आक्रोशित श्रद्धालुओं को शांत कराया। बाद में स्टेशन उपाधीक्षक को स्थिति की जानकारी दी गई। ट्रेन अंततः दोपहर 12:25 बजे रवाना हो सकी।