फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar More than 350 playgrounds in 16 blocks of Muzaffarpur emerging players of village will get new flight

Bihar: मुजफ्फरपुर के 16 प्रखंडों में 350 से अधिक खेल मैदान, गांव के उभरते हुए खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान

Thu, 23 Jan 2025 07:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 07:56 PM IST
सार

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के 16 प्रखंडों में 350 से अधिक खेल मैदान हैं। जहां अब गांव के उभरते हुए खिलाड़ियों को नई उड़ान मिलेगी।

विज्ञापन
Bihar More than 350 playgrounds in 16 blocks of Muzaffarpur emerging players of village will get new flight
बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर प्रतिभावान खिलाड़ी को किसी भी तरह की कोई भी प्रशिक्षण में कमी नहीं आएगी। जिले के गांव में बन रहा खेल मैदान नई उड़ान देगा। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर पंचायत में खेल मैदान बनाया जा रहा है। इसको लेकर राज्य की सरकार के द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना का अब कार्य शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और खिलाड़ियों में भी खास उत्साह है।

विज्ञापन


दअरसल, राज्य सरकार की इस योजना के तहत जिले के संपूर्ण 16 प्रखंडों की सभी पंचायतों में खेल मैदान के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में एक खेल प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। इन खेल मैदानों को ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा मनरेगा योजना से विकसित किया जा रहा है। जिले में कुल 387 खेल के मैदानों का निर्माण हो रहा है। इस पर लगभग 35.57 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है और कई जगहों पर कार्य शुरू कर दिया गया है। बचे हुए क्षेत्र में भी इसके लिए जल्द कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, इसको लेकर मनरेगा के डीपीओ अमित कुमार ने बताया है कि क्षेत्रफल के अनुसार सभी पंचायतों में खेल मैदान विकसित किया जा रहा है। इसमें एक एकड़ से नीचे, एक से डेढ़ एकड़ और चार एकड़ तक के क्षेत्रफल वाले खेल मैदानों को तैयार किया जा रहा है। क्षेत्रफल के अनुसार ही उनमें बास्केटबाल, वॉलीबाल, फुटबाल मैदान के अलावा रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। सभी मैदानों का निर्माण 15 मार्च तक पूरा करा लिया जाएगा। इसको लेकर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। गांव में इस तरह के खेल मैदान के बनने से गांव के उभरते हुए खिलाड़ी को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed