फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: miscreants came to house and kidnapped son in front of father in Sitamarhi, escaped while firing

Bihar Crime: घर आकर चाचा कहकर बाहर बुलाया, फिर बेटे को अगवा कर गोलीबारी कर फरार हुए बदमाश; जानें मामला

Wed, 29 May 2024 12:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 29 May 2024 12:50 PM IST
सार

Sitamarhi Crime: पीड़ित मो. अनवारुल हक ने बताया कि बीती रात कुछ लोग उसके घर आए और जैसे ही दरवाजा खोला बदमाश उसके बेटे लेकर गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar: miscreants came to house and kidnapped son in front of father in Sitamarhi, escaped while firing
पीड़ित ने थाने में दर्ज करवाई एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक किशोर को अगवा कर लिए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बैरगनिया थाना क्षेत्र के चकवा पंचायत अंतर्गत सतपुरवा गांव की है। जहां बदमाश एक किशोर को उसके पिता के सामने से अगवा कर गोलीबारी करते हुए भाग निकले। इस घटना को लेकर युवक के पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सतपुरवा वार्ड नंबर-एक निवासी मो. अनवारुल हक उर्फ अंसारुल हक ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि बीती रात 1.45 बजे कुछ लोगों ने उसके घर के दरवाजे पर उसे चाचा कहकर बाहर बुलाया। जैसे ही दरवाजा खोला तो पांच से छह लोगों को सामने खड़ा पाया। उसमें से कुछ बदमाशों ने उसके बेटे मो. जैद को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


प्राथमिकी के मुताबिक, बदमाशों ने मो. अनवारुल हक के बेटे मो. जैद (15) को घर से बाहर निकालकर घसीटते और गोलीबारी करते हुए रिंग बांध की ओर भाग निकले। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण अख्तर मियां, असलम मियां और अनवर मियां से जमीनी विवाद चल रहा है। इसे लेकर ग्राम कचहरी सहित अंचल कार्यालय को आवेदन दिया है। इसके बावजूद इन लोगों ने मेरी जमीन पर घर बना लिया। पूछने पर इन लोगों ने मेरे और बेटे के साथ गाली-गलौज तथा मारपीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मो. अनवारुल ने दावा करते हुए कहा कि इन लोगों ने ही बेटे को अगवा कर लिया है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आधा दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed