{"_id":"6a1bf284f1cf615b680485f7","slug":"bihar-male-and-female-traffickers-involved-in-smuggling-heroin-in-vaishali-arrested-hajipur-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4342556-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में STF की बड़ी कार्रवाई, मैरिज हॉल से 308 ग्राम हेरोइन के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में STF की बड़ी कार्रवाई, मैरिज हॉल से 308 ग्राम हेरोइन के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Sun, 31 May 2026 03:27 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 03:27 PM IST
सार
वैशाली जिले में STF, मद्य निषेध विभाग और नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पोखरा मोहल्ला स्थित विश्वधन पैलेस मैरिज हॉल से 308.07 ग्राम हेरोइन के साथ सात अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF, मद्य निषेध विभाग और नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त कार्रवाई में पोखरा मोहल्ला स्थित विश्वधन पैलेस मैरिज हॉल से 308.07 ग्राम हेरोइन के साथ सात अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कटिहार की तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर मैरिज हॉल में छापेमारी
पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह सिहाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना थी कि नगर थाना क्षेत्र के विश्वधन पैलेस मैरिज हॉल में कुछ तस्कर मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हैं। इसके बाद एसडीपीओ सदर-1 सुभाष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें नगर थाना पुलिस और STF को शामिल किया गया।
विज्ञापन
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मैरिज हॉल में छापेमारी की और मौके से सात तस्करों को 308.07 ग्राम (वाणिज्यिक मात्रा) हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।
असम से ट्रेन के रास्ते लाई गई थी हेरोइन
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि मादक पदार्थ असम के करीमगंज क्षेत्र से खरीदा गया था। इसे ट्रेन के माध्यम से बरौनी होते हुए हाजीपुर लाया गया। इसके बाद इसे वैशाली के हाजीपुर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। आरोपियों ने यह भी बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप को अलग-अलग लोगों तक पहुंचाने की योजना थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: विधायक पप्पू पांडेय की बढ़ीं मुश्किलें! जमीन विवाद केस जांच अब CID के हाथों में, घेरे में कई बड़े नाम
मैरिज हॉल में छिपाकर रखी जा रही थी खेप
जांच में सामने आया कि आरोपी हाजीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और वहां से ऑटो रिजर्व कर पोखरा मोहल्ला स्थित मैरिज हॉल पहुंचे थे। वहीं पर हेरोइन को छिपाकर रखा जा रहा था, तभी पुलिस ने छापेमारी कर सभी को पकड़ लिया।
पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपियों में राकेश कुमार राजवंशी और कुछ अन्य आरोपी पहले भी शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अप्रैल माह में भी मादक पदार्थों से जुड़े 25 मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।