फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Main accused arrested in the disclosure of famous student murder case of Bihar

बिहार के चर्चित छात्रा हत्याकांड में खुलासा: गर्भवती होने पर कर दी थी छात्रा की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 09:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Aug 2025 09:12 PM IST
सार

Bihar: पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। साथ ही उसने खुलासा किया कि इस वारदात में उसके साथ दो और लोग शामिल थे। हत्या का कारण आपसी विवाद और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ सामने आया है।

विज्ञापन
Bihar: Main accused arrested in the disclosure of famous student murder case of Bihar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत चर्चित छात्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। मंगलवार की शाम हाजीपुर के न्यू गंडक पुल के पास से उसे दबोचा गया। गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बीते मई माह में पीड़िता की हत्या कर शव को खेत में दफनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी व मानवीय इनपुट के आधार पर पंजाब और लखनऊ समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी। अंततः हाजीपुर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। साथ ही उसने खुलासा किया कि इस वारदात में उसके साथ दो और लोग शामिल थे। हत्या का कारण आपसी विवाद और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि छात्रा गर्भवती हो गई थी, जिसके चलते उसकी हत्या की साजिश रची गई। योजना के तहत तीनों आरोपियों ने मिलकर छात्रा की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया। बाद में पुलिस ने शव को बरामद कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजद नेत्री बीमा भारती फंसी बड़ी मुसीबत में! हॉर्स ट्रेडिंग केस में होगा लाई-डिटेक्शन टेस्ट; जानें

इस मामले की शुरुआत 27 मई को हुई थी, जब छात्रा कॉलेज जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने काफी खोजबीन की और थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं हुई। परिजनों ने बाद में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई। करीब डेढ़ महीने बाद जुलाई में खेत से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके से शव बरामद हुआ, जिसके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान हुई।

घटना के बाद पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल उठे थे। एसपी ने मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों से मुलाकात की और तत्परता दिखाई। उन्होंने गोरौल थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। भगवानपुर थाना अध्यक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस अब मामले में फरार एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed