फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar JDU leader created ruckus in Mahadalit colony Muzaffarpur beat up three people audio of abuse viral

Bihar News: जदयू नेता ने महादलित बस्ती में मचाया उत्पात, तीन लोगों को पीटा, गाली-गलौज का ऑडियो वायरल

Thu, 13 Feb 2025 08:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 08:39 PM IST
सार

JDU Leader Uproar: जदयू नेता विनय पटेल ने महादलित बस्ती में उत्पात मचाया और तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों ने जदयू नेता और उनके समर्थकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना का एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bihar JDU leader created ruckus in Mahadalit colony Muzaffarpur beat up three people audio of abuse viral
पीड़ित और जदयू नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर थाना के नरियार बरैठा गांव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने महादलित बस्ती में जमकर उत्पात मचाया। तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। यही नहीं सभी घायलों की चिकित्सा सीएचसी में कराई गई है और इस बावत मिंटू कुमार के आवेदन पर पुलिस ने जदयू नेता मोतीपुर प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल, सुमन कुमार, प्रिंस कुमार, शुभम कुमार, प्रवीण कुमार और देवेंद्र राय के खिलाफ मारपीट एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल की क्षेत्र में महादलित बस्ती में जमीन है। जमीन पर वह मक्के की फसल लगा रखे हैं। दो दिन पहले फसल को मवेशी ने नुकसान पहुंचा दिया। इसके बाद जदयू नेता का आक्रोश फूट पड़ा। अपने समर्थकों के साथ उन्होंने महादलित बस्ती में पहुंचकर सामूहिक गाली-गलौज किया।
विज्ञापन


गाली-गलौज से मना करने पर मिंटू कुमार और राजन कुमार पप्पू कुमार के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में तीनों जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के विनय पटेल ने भी आधा दर्जन लोगों के ही खिलाफ फसल नुकसान करने का विरोध करने पर गाली-गलौज करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस दौरान जेडीयू नेता के द्वारा एक समाज विशेष को गाली-गलौच दिया जा रहा है, जिसका ऑडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि एक नेता के द्वारा गाली-गलौज किए जाने के एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस मामले कि जांच की जा रही है। जो भी दोषी हैं, उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed