Bihar: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार लोगों को कुचला, दो की हालत गंभीर; गुस्साए लोगों ने गाड़ी में लगाई आग
Bihar: सहदेई थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें सभी घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विस्तार
वैशाली जिला के सहदेई थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर चौक से राम गंज जाने वाली सड़क पर अनियंत्रित स्कार्पियो ने चार व्यक्ति को कुचल दिया। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। मृतक की पहचान झारखंड राज्य के टाटा चक्रधरपुर निवासी सुरेंद्र पासवान के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम के लिपिक को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेंद्र पासवान अपने ससुराल आया हुआ था। वह दुकान से कोई सामान लाने के लिए गया था। इसी दौरान एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को कुचल दिया। घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े और घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए पीएससी में भर्ती कराया। चारों की स्थिति गंभीर थी, इसलिए डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दो व्यक्ति को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आननफानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने सुरेंद्र पासवान को मृत घोषित कर दिया। समरजीत कुमार का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायलों की स्थिति चिंताजनक है।
यह खबर भी पढ़िये-Bihar : हरियाणा में बिहार के एक शख्स ने अपने बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर दे दी जान, परिजनों ने बताई वजह
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में स्कॉर्पियो के चालक को खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो में को आग के हवाले कर दिया। स्कॉर्पियो धू धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, इसके बाद भी पुलिस घटनास्थल पर तुरंत नहीं पहुंची। फिर लोगों ने डायल 112 को कॉल किया, जिसके बाद डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, फिर लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में सहदेई थाना अध्यक्ष सरीता कुमारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों को हाजीपुर सदस्य अस्पताल भेजा गया है। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.