फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar hajipur couple seeks police protection vaishali news bihar police

Bihar : प्यार के लिए छोड़ा घर, अब जान बचाने की गुहार; वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़े ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 25 Jun 2026 10:17 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 10:17 AM IST
सार

वैशाली जिले के हाजीपुर में एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दोनों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। युवती संध्या सिंह और युवक आदित्य कुमार ने दावा किया कि वे पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी की है।

विज्ञापन
Bihar hajipur couple seeks police protection vaishali news bihar police
हाजीपुर में प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर से एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रेमी जोड़े ने अपनी जान को खतरा बताते हुए हाजीपुर प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।वायरल वीडियो में युवती ने अपनी पहचान हाजीपुर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी पोखरा मोहल्ला निवासी पवन सिंह की 22 वर्षीय पुत्री संध्या सिंह के रूप में बताई है। वहीं युवक की पहचान छोटी यूसुफपुर निवासी जितेंद्र कुमार के 25 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे

संध्या और आदित्य ने वीडियो में बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी की है और इस फैसले में किसी प्रकार का दबाव नहीं था।

विज्ञापन

पिता पर लगाए गंभीर आरोप

संध्या ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने अपने पिता को आदित्य के बारे में बताया और उससे शादी करने की इच्छा जताई, तो उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। संध्या का कहना है कि जब उसे पता चला कि उसके पिता उसकी जबरन किसी दूसरे व्यक्ति से शादी कराने की तैयारी कर रहे हैं, तब उसने आदित्य से मदद मांगी और घर छोड़ने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाली हाथ घर से निकलने का दावा

वीडियो में संध्या ने कहा कि वह घर से पूरी तरह खाली हाथ निकली थी। उसने दावा किया कि शादी से जुड़े खर्च के लिए उसने खुद आदित्य को यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजे थे।

ये भी पढ़ें- पटना वालों को लगा झटका, नगर निगम ने वार्षिक किराए मूल्य में की 15% की बढ़ोतरी

 

परिवारों को बताया बेगुनाह

संध्या ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस पूरे मामले में दोनों परिवारों का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने जो भी फैसला लिया है, वह अपनी मर्जी और सहमति से लिया है। प्रेमी जोड़े ने वैशाली पुलिस और जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। दोनों ने कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है और प्रशासन उन्हें सुरक्षा प्रदान करे।

पिता को ठहराया जिम्मेदार

वीडियो में संध्या ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि आदित्य या उसके परिवार को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचता है, तो इसके लिए पूरी तरह उसके पिता जिम्मेदार होंगे। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इस पर संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed