{"_id":"66cc7bcc141dc1e4b9098281","slug":"bihar-hajipur-bridge-fell-prey-to-corruption-road-collapsed-before-inauguration-allegations-taking-commission-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हाजीपुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, उद्घाटन से पहले ही धंस गई सड़क, कमीशन लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हाजीपुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, उद्घाटन से पहले ही धंस गई सड़क, कमीशन लेने का आरोप
Mon, 26 Aug 2024 06:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Aug 2024 06:27 PM IST
सार
बिहार में कभी पुल धंस जाता है तो कभी पानी में पुलिया बह जाती है। इस बार उद्घाटन से पहले ही पुल पर बना रोड धंस गया। इसे देखकर ही समझा जा सकता है कि इसका निर्माण इंजीनियरों और ठेकेदारों ने किस तरह से किया है। यूं कहे कि यह पुल भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
पुल पर बना रोड धंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में पुल गिरने का हादसा लगातार जारी है। अब वैशाली जिले के हाजीपुर में रामाशीष चौक पर पुल पर बनी सड़क धंस गई। हाजीपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर पुल धंस जाने के बाद रास्ते से गुजर रहे राजद विधायक मुकेश रोशन पर मौके पर ही देखने पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
बता दें कि पहले पुल पर आवाजाही बंद करवाई गई और फिर बताया गया कि पुल छह महीने पहले ही बनकर तैयार हुआ है। पुल बनते ही आवाजाही शुरू कर दी गई। पुल से छोटे और बड़े वाहन आने-जाने लगे। हाजीपुर-छपरा सड़क अभी निर्माणाधीन है और इस सड़क और पुलिस का अभी तक उद्घाटन भी नहीं कराया गया है। अगर सही समय पर पुल पर आवागमन बंद नहीं होता तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बिहार में पुल भ्रष्टाचार अभी भी व्याप्त है।
विज्ञापन
राजद विधायक मुकेश रोशन ने जमकर सरकार पर हमला बोला है। रोशन ने कहा कि बिहार में कहीं न कहीं भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उसी का नतीजा यह है। जब 40 फीसदी अधिकारी और नेता लेंगे तो बिहार भ्रष्टाचार का भेट चढ़ाता रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी तो ओवरब्रिज का उद्घाटन भी नहीं हुआ है। छह से सात महीना पहले ही बना है। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले दूसरा पुल बना था, वह अभी सही है। लेकिन यह नया ही बना था। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में यह भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन