{"_id":"672f135241282daf050847a9","slug":"bihar-former-sarpanch-dies-in-road-accident-in-bettiah-grandson-accuses-of-murder-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत, नाती ने लगाया जान से मारने का आरोप, घर पर चस्पा था धमकी भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत, नाती ने लगाया जान से मारने का आरोप, घर पर चस्पा था धमकी भरा पर्चा
Sat, 09 Nov 2024 01:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:16 PM IST
सार
सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत हो गई। मृतक सरपंच के नाती ने जान से मारने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि सरपंच के दरवाजे पर पूर्व में धमकी भरा पर्चा चस्पा किया गया था।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत हो गई है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के हरिपकड़ी मुख्य पथ की है। जहां एक बाइक सवार ने साइकिल सवार मझौलिया पंचायत के पूर्व सरपंच वार्ड नंबर 10 सतभिडवा गांव निवासी खलील अंसारी 50 वर्षीय को टक्कर मार दी। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य मझौलिया पहुंचाया। जहां डॉक्टर लुकमान ने इलाज के बाद स्थिति चिंताजनक देखते हुए जीएमसीएची रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, जीएमसीएच में इलाज के दौरान पूर्व सरपंच की मौत हो गई है। मौत के बाद पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों मे चीत्कार मचा हुआ है। वहीं, बाइक चालक झगरू मुखिया का 18 वर्षीय पुत्र राजकुमार मुखिया भी घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक अपने घर से मझौलिया जा रहा था। वहीं, विपरीत दिशा से बाइक सवार आ रहे थे। एक बाइक पर चार लोग सवार थे। बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक गति काफी तेज थी और एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
मृतक के नाती तबरेज आलम ने बताया कि जिन लोगों की बाइक से मेरे नाना की सड़क हादसे में मौत हुई है। वे लोग शराब की तस्करी करते हैं। सरपंच होने के नाते मेरे नाना ने दो बार उन लोगों को शराब तस्करी करने से मना किए थे, जिससे नाराज होकर उक्त लोग उन्हें जान से मारने की धमकी भी दिए थे।
विज्ञापन
विदित हो की समाचार पत्रों में छपी खबर के अनुसार, पूर्व सरपंच खलील अंसारी के घर के दरवाजे के दोनों तरफ की दीवार पर हत्या कर देने की धमकी भरा पर्चा बीते 13 मार्च को चस्पाया गया था। धमकी भरा पर्चा से सरपंच का पूरा परिवार दहशत में था। इसको लेकर पूर्व सरपंच खलील अंसारी ने थाना में एक आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दिए आवेदन में खलील अंसारी ने कहा था कि 13 मार्च की सुबह अज्ञात अपराधियों ने उसके दरवाजे के सामने की दीवार पर कागज पर धमकी भरा संदेश लिखा है। इसमें सुधर जाने की बात कहते हुए जान मारने की धमकी दी है।
इधर, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि यह पूर्ण रूप से सड़क हादसा है। सड़क हादसे के में पूर्व सरपंच की मौत हुई। बाइक चालक एक युवक भी घायल है।