फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Former MP Ajay Nishad said Arvind Kejriwal statement has hurt sentiments of Biharis

Bihar: पूर्व MP अजय निषाद बोले- केजरीवाल के बयान से बिहारियों की भावनाएं आहत हुई, दिल्ली के परिणाम का इंतजार

Thu, 16 Jan 2025 06:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 06:10 PM IST
सार

पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता अजय निषाद ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर टिप्पणी की है। निषाद ने कहा, केजरीवाल के बयान से हम बिहारियों की भावनाएं आहत हुई है।

विज्ञापन
Bihar Former MP Ajay Nishad said Arvind Kejriwal statement has hurt sentiments of Biharis
पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता अजय निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पूर्व सांसद और कांग्रेस पार्टी नेता अजय निषाद ने कहा, महागठबंध पूरी तरह से मजबूत है और एक है। हमारे सभी दलों में एकता आज भी कायम है। अरविंद केजरीवाल के बिहारी लोगों पर की गई टिप्पणी को लेकर पूर्व सांसद अजय निषाद ने कहा, केजरीवाल अब तक दो टर्म पूरा कर चुके और जो परिणाम आएगा, उसका हमें भी बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन


महागठबंधन के दलों में बिखराव और पटना में अलग-अलग दलों के मकर संक्रांति पर आयोजित किए गए कार्यक्रम को लेकर पूर्व सांसद ने कहा कि हम सब एक हैं। समय में कमी के कारण सभी दलों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया था। इससे हमारे गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है। हम सब आज भी एकजुट हैं और एक साथ चुनाव लड़कर पूरे बिहार में जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल की टिप्पणी बेहद खराब, समय इसका जवाब देगा
पूर्व सांसद अजय निषाद ने कहा कि हम अब बिहार में मजबूत हो रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भी बिहार आ रहे हैं। दिल्ली में होने वाले चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिहारी पर किए गए टिप्पणी को लेकर कहा, केजरीवाल का दो टर्म पूरा हो गया है, अब इस बार का चुनाव का परिणाम बहुत ही अलग होगा। इसका हम सबको भी बेसब्री से इंतजार है। बिहारियों को लेकर उन्होंने जो कहा, वह ठीक नहीं था। बिहारी लोगों पर की गई टिप्पणी से पूरा बिहार आहत है और समय आने पर इसका जवाब उन्हें मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed