फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar elections 2025 rahul gandhi attacks modi says made in bihar is my dream

Bihar News: 'मेड इन बिहार बनाना है मेरा सपना', राहुल गांधी बोले-पीएम करते हैं सिर्फ दिखावा

Wed, 29 Oct 2025 03:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 03:01 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ वोट लेने की राजनीति करते हैं, गरीबों की तकलीफ से उनका कोई लेना-देना नहीं।

विज्ञापन
Bihar elections 2025 rahul gandhi attacks modi says made in bihar is my dream
महागठबंधन के नेताओं के साथ राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने बारिश के बीच जुटी भीड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने कहा, 'मैं देश के हर कोने में जाता हूं, वहां बिहार के युवा काम करते नजर आते हैं। अब समय आ गया है कि बिहार के लोग अपने ही प्रदेश में रोजगार पाएं और बिहार को आत्मनिर्भर बनाएं।'
विज्ञापन


पीएम मोदी पर सीधा हमला

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'पीएम मोदी को सिर्फ वोट लेने से मतलब है, गरीबों की तकलीफ से नहीं। वे दिखावे की राजनीति करते हैं। उन्होंने छोटे उद्योगों को खत्म कर अदानी-अंबानी को फायदा पहुंचाया है।' उन्होंने कहा, 'हमारा सपना है कि अब 'मेड इन चाइना' नहीं, बल्कि 'मेड इन बिहार' लिखा जाए। मोबाइल, शर्ट, पैंट सब बिहार में बने। बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य की फैक्ट्रियों में रोजगार मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  'पीएम मोदी का दिल अहमदाबाद में, नीतीश का राजगीर में और लालू का बेटे में बसता है', ओवैसी का तंज

बिहार में रोजगार और विकास पर सवाल

राहुल गांधी ने कहा, 'बिहार में बिहारियों का भविष्य नहीं है, यही सच्चाई है। आज हर युवा यही कहता है। पिछले 20 वर्षों में इन लोगों ने कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने रोजगार के नाम पर सिर्फ अदानी-अंबानी के लिए काम किया है। यही वजह है कि अब दूसरे प्रदेशों के लोग बिहार आने से कतराते हैं।' उन्होंने कहा, 'हम सबका सपना है कि बिहार के युवाओं के हाथों में 'मेड इन बिहार' लिखा हो, ताकि रोजगार यहीं पैदा हो।'

'सीएम का रिमोट बीजेपी के पास'

राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'नीतीश कुमार बीजेपी के इशारे पर चलते हैं। मुख्यमंत्री का रिमोट कंट्रोल बीजेपी के पास है।' उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस एकजुट हैं और बिहार को बदलने के लिए काम कर रहे हैं।


राहुल ने आगे कहा, 'हमने वोट चोरी के खिलाफ लंबी यात्रा की, 20 जिलों में घूमे, गांव-गांव पहुंचे। अब बिहार सबसे आगे जा सकता है और जरूर जाएगा। लेकिन बीजेपी और एनडीए को सामाजिक न्याय से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने सदन में पीएम मोदी से कहा था कि जाति गणना कराएं, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। बीजेपी सामाजिक न्याय के खिलाफ है।'

"पेपर लीक से बर्बाद हो रहा भविष्य'

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में शिक्षा की हालत बेहद खराब है। 'यहां मेहनती युवाओं की कद्र नहीं है। वे कर्ज लेकर लाखों रुपए खर्च करते हैं, फिर भी रोजगार नहीं पाते। एग्जाम के पेपर लीक हो जाते हैं, जिससे मेहनत बेकार चली जाती है।' उन्होंने कहा, 'आज भी मैं दिल्ली में एम्स के फ्लाईओवर के नीचे बिहारी युवाओं को देखता हूं जो अपनी तकलीफें बताते हैं। बिहार को बदलने के लिए आया हूं और बदलकर रहूंगा।' राहुल ने कहा कि 'पीएम मोदी सिर्फ आपका वोट चाहते हैं, आपकी परेशानियों से उन्हें कोई मतलब नहीं है।' उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार के युवाओं के भविष्य के लिए इस बार बदलाव लाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed