फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Elections 2025: Congress MP Priyanka Gandhi targets BJP in Motihari

Bihar Election: 'पहले धर्म के आधार पर लोगों को बांटा, अब घुसपैठियों का नाम लेते हैं', भाजपा पर बिफरीं प्रियंका

Fri, 26 Sep 2025 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 26 Sep 2025 06:53 PM IST
सार

Bihar Election: प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में लोगों के अधिकारों को मजबूत किया, शिक्षा संस्थान स्थापित किए, देश को आगे बढ़ाया और उद्योग धंधे लगाए। उन्होंने बिहार में रोजगार की कमी की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि इससे लोग पलायन करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Bihar Elections 2025: Congress MP Priyanka Gandhi targets BJP in Motihari
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शक्ति अधिकार यात्रा के दौरान मोतिहारी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने सत्ता के लिए नहीं, बल्कि विकास, शिक्षा और लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जोर दिया कि देश के संविधान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में लोगों के अधिकारों को मजबूत किया, शिक्षा संस्थान स्थापित किए, देश को आगे बढ़ाया और उद्योग धंधे लगाए। उन्होंने बिहार में रोजगार की कमी की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि इससे लोग पलायन करने को मजबूर हैं। कई महिलाओं ने भी बताया कि पुरुष पलायन कर चुके हैं और सारी जिम्मेदारी महिलाओं पर आ गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: आरा की रीता देवी बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल, पीएम मोदी ने की सीधी बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर वोट चोरी और सामाजिक ध्रुवीकरण के आरोप लगाते हुए कहा कि पहले वे धर्म के आधार पर लोगों को बांटते थे, अब घुसपैठियों का नाम लेते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय के लिए लड़ रहे हैं, विशेषकर पिछड़े, अतिपिछड़े, महिलाएं और दलित वर्ग के लिए।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने शिक्षा का अधिकार, रोजगार का अधिकार और खाद्य सुरक्षा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की थीं, जिन्हें भाजपा ने कमजोर कर दिया। प्रियंका गांधी ने विकास के मुद्दों पर भी भाजपा की आलोचना की, जैसे कि पुलों का बह जाना और विकास के लिए आवंटित 70 हजार करोड़ रुपये का गायब होना। उन्होंने कहा कि जनता ने नेताओं की आदत बिगाड़ दी है, क्योंकि वे बिना काम किए वोट हासिल कर लेते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed