Bihar Election: 'पिछली बार वोट दिया था, इस बार माफ कीजिए', BJP उम्मीदवार के सामने हाथ जोड़कर बोले लोग
Bihar Election: संजय सिंह वर्तमान में लालगंज के विधायक हैं और भाजपा ने उन्हें इस बार भी टिकट दिया है। वहीं राजद ने इस सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं को जनता के गुस्से और नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है। कई जगह उम्मीदवारों को विरोध झेलना पड़ रहा है, तो कहीं मतदाताओं की बेरुखी देखने को मिल रही है।
वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। यहां मौजूदा विधायक और भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह जब लोगों से समर्थन मांगने पहुंचे, तो कुछ मतदाताओं ने उनके सामने ही हाथ जोड़ लिए और साफ कहा कि पिछली बार आपको वोट दिया था, इस बार माफ कीजिए।
पढे़ं: चुनावी रण में उतरे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट
संजय सिंह वर्तमान में लालगंज के विधायक हैं और भाजपा ने उन्हें इस बार भी टिकट दिया है। वहीं राजद ने इस सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का माना जा रहा है।
हालांकि, चुनावी प्रचार के दौरान संजय सिंह को जनता के सवालों और नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है। मतदाता उनसे बीते पांच साल के कामकाज का हिसाब मांग रहे हैं। ऐसे में संजय सिंह के लिए यह चुनाव दोहरी चुनौती वाला साबित हो रहा है एक ओर बाहुबली परिवार की मजबूत दावेदारी, तो दूसरी ओर जनता की नाराजगी से निपटना।