फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election: The pace of development accelerated under the leadership of PM Modi and Nitish said Pawan

Bihar Election: 'पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की रफ्तार हुई तेज', सभा के दौरान बोले पवन सिंह

Fri, 07 Nov 2025 06:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 07 Nov 2025 06:39 PM IST
सार

Bihar Election:  पवन सिंह ने कहा कि चारों ओर विकास ही विकास दिखाई दे रहा है। मोदी-नीतीश की जोड़ी ने गांव-गांव तक बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की रोशनी पहुंचाई है।

विज्ञापन
Bihar Election: The pace of development accelerated under the leadership of PM Modi and Nitish said Pawan
पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिरैया प्रखंड क्षेत्र के महंत जयनारायण पूरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिकारगंज के खेल मैदान में शुक्रवार को भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यह सभा चिरैया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद गुप्ता के समर्थन में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने कहा कि चारों ओर विकास ही विकास दिखाई दे रहा है। मोदी-नीतीश की जोड़ी ने गांव-गांव तक बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की रोशनी पहुंचाई है। अब जनता को बस एक काम करना है 11 नवंबर को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर चिरैया के ‘बड़े भैया’ लालबाबू जी को भारी मतों से विजयी बनाना, ताकि विकास की रफ्तार और तेज हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की ऐसी रफ्तार पकड़ी है जिसे कोई रोक नहीं सकता।

विज्ञापन


पढे़ं:   बिहार में कल रिकॉर्ड तोड़ मतदान का मतलब ‘प्रो-इनकंबेंसी वोट’; केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन

पवन सिंह के मंच पर पहुंचते ही युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई। मोबाइल से सेल्फी लेने की होड़ में कई युवा बैरिकेटिंग तोड़कर मंच तक पहुंच गए। इस अफरातफरी के बीच प्रेस दीर्घा में बैठे पत्रकार किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पवन सिंह ने मंच से हाथ जोड़कर भीड़ से शांति बनाए रखने की अपील की। बावजूद इसके भीड़ शांत नहीं हुई, जिसके बाद पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed