फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election: A wave of change is sweeping across every corner of Bihar says Congress spokesperson Surjewala

Bihar Election: 'बिहार के कण-कण में बदलाव की लहर, NDA में छटपटाहट', कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला बोले

Tue, 04 Nov 2025 05:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 04 Nov 2025 05:58 PM IST
सार

Bihar Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कट्टे की बात तो करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़े खुद इस बात की पुष्टि करते हैं कि 2005 से 2025 तक बिहार में अपराध के मामले 80 प्रतिशत बढ़े हैं।

विज्ञापन
Bihar Election: A wave of change is sweeping across every corner of Bihar says Congress spokesperson Surjewala
रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 2005 से 2025 तक बनी सरकार के खिलाफ अब जनता खड़ी है। बिहार में महागठबंधन के पक्ष में जबरदस्त लहर है और अब तो राज्य का एक-एक जीव-जंतु भी बदलाव चाहता है।

विज्ञापन

जदयू के नेता और मंत्री ललन सिंह के बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू अगर इस मामले को गंभीरता से नहीं लेते, तो इसे एनडीए की आधिकारिक अभिव्यक्ति माना जाएगा। जिस प्रकार ललन सिंह ने मोकामा में बातें कहीं, वह एनडीए की खराब मानसिकता को दर्शाता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तो बीजेपी के मंत्री ने भी घोटाले की बात स्वीकार की है। यह बताता है कि बिहार की हालत कैसी है। अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए बिजली दरों में हेरफेर कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। सुरजेवाला सकरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार उमेश कुमार राम के समर्थन में रोड शो और जनसंपर्क अभियान करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 'इस बार बिहार में NDA क्लीन स्वीप होगा', राजद नेता बोले; भाजपा नेता ने किया पलटवार; जानें

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कट्टे की बात तो करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़े खुद इस बात की पुष्टि करते हैं कि 2005 से 2025 तक बिहार में अपराध के मामले 80 प्रतिशत बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि कट्टे की बात करने वाले प्रधानमंत्री को बिहार में हुई व्यापारियों की हत्याओं के पीड़ित परिवारों से मिलना चाहिए था।

सुरजेवाला ने कहा कि पटना के खेमका और अग्रवाल की हत्या के बाद प्रधानमंत्री को उनके परिवार से जाकर पूछना चाहिए था कि उनके परिजनों को कट्टे से किसने मारा। अगर भाजपा सरकार अपराध के मामलों में सचेत रहती, तो आज पटना की यह स्थिति नहीं होती और राजधानी अपराधियों से सुरक्षित होती। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में महागठबंधन 150 से 175 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed