फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election 2025 Satta ka Sangram chai par charcha muzaffarpur people's political opinions are and who they

Satta Ka Sangram Live: मुजफ्फरपुर में चाय की चुस्की पर खुले मतदाताओं के दिल के राज, कहा- तेजस्वी पर भरोसा नहीं

Thu, 16 Oct 2025 08:33 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 08:33 AM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनावी माहौल को समझने और यह जानने के लिए कि राजनीतिक दल जनता से किन मुद्दों पर वोट मांग रहे हैं, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज 16 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर पहुंचा।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 Satta ka Sangram chai par charcha muzaffarpur people's political opinions are and who they
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की सियासत में अब हवा भी चुनावी हो चली है! हर दिन नई हलचल, नया चेहरा और नई कहानी और इस बार कहानी लिखी जा रही है मुजफ्फरपुर की धरती पर। यही वो ज़मीन है जहां राजनीति सिर्फ की नहीं जाती, बल्कि जी जाती है। अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज पहुंचा है इसी ऐतिहासिक जिले में, जहां चौपालों पर बहस गर्म है, गलियों में चर्चा जोरों पर है और हर दिल में एक ही सवाल गूंज रहा है, 'इस बार किसके साथ है मुजफ्फरपुर?' सुबह की चाय से लेकर शाम की पंचायत तक, जनता का मूड बदलता दिख रहा है। तो चलिए, जानते हैं जनता की राय, सियासी समीकरण और उम्मीदों की दिशा क्योंकि यहीं से तय होगी सत्ता की नई कहानी, सिर्फ ‘सत्ता का संग्राम’ पर।
विज्ञापन


'योजनाओं से हो रहा है फायदा'

मुजफ्फरपुर के निवासी भोला ने कहा कि बिहार सरकार की योजनाओं से लोगों को फायदा मिल रहा है और लोग इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फ्री बिजली जैसी सुविधाओं से भी जनता को लाभ हो रहा है। उनका मानना है कि इस बार फिर से NDA की सरकार बनने वाली है। भोला ने तेजस्वी यादव के बारे में भी कहा कि इस पर चर्चा होती है, लेकिन लोग सोचते हैं कि लालू यादव अब परिवारवाद की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार की सरकार में विकासवाद पर जोर दिया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'तेजस्वी यादव पर नहीं है भरोसा'

ओम कुमार शाह ने कहा कि एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनने वाली है। उनकी सरकार में काफी विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि लालू यादव के समय यहां दंगे ज्यादा होते थे और लोग वोट डालने भी सुरक्षित नहीं रहते थे। ओम कुमार शाह ने तेजस्वी यादव के बारे में कहा कि अगर लालू यादव पर भरोसा नहीं किया गया, तो तेजस्वी पर कैसे होगा। उनका कहना है कि हम नीतीश कुमार के साथ हैं और फिर से उनकी सरकार बनेगी।


'सिर्फ कहते हैं नौकरी देंगे'

स्थानीय निवासी संजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार फिर से आएगी। उनका कहना है कि नीतीश कुमार ने अब तक बिहार में अच्छा काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी उम्र चाहे ज्यादा हो गई हो, लेकिन वह लगातार काम कर रहे हैं।

संजय चौधरी ने महागठबंधन के नौकरी देने के वादे पर कहा कि सरकार बनने के बाद वे कोई नौकरी नहीं देंगे, सिर्फ वादा करते हैं कि देंगे। उनका मानना है कि एक बार फिर नीतीश कुमार ही सत्ता में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed