फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election 2025: Rajnath Singh says Our dialogue is development, theirs is we will hit them in head

Bihar Assembly Election: ‘हमारा डायलॉग है विकास, उनका है ठोक देंगे कपार में’, राघोपुर में बोले राजनाथ सिंह

Tue, 04 Nov 2025 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Nov 2025 06:36 PM IST
सार

Bihar Assembly Election 2025: राघोपुर में चुनावी सभा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए विकास की राजनीति करता है, जबकि अन्य दल हिंसा और भ्रम फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म हुआ है और एनडीए ही विकास का विकल्प है।
 

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Rajnath Singh says Our dialogue is development, theirs is we will hit them in head
राघोपुर में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि एनडीए का डायलॉग है ‘आई न हमारा बिहार में, दिखेगा विकास’, जबकि विरोधियों का नारा है ‘आई न हमारे बिहार में, ठोक देंगे कपार में’। रक्षा मंत्री ने कहा कि एनडीए राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं करता, बल्कि देश निर्माण की राजनीति करता है। यही भाजपा और अन्य दलों के बीच का सबसे बड़ा अंतर है।

विज्ञापन

 
‘सेवा भाव से की जाती है सार्थक राजनीति’
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्थक राजनीति झूठ बोलकर नहीं, बल्कि सच बोलकर की जा सकती है। सेवा भाव और ईमानदारी के साथ राजनीति करने से ही देश आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आरजेडी की सरकार आती है, तो वे नौकरी देने के बड़े वादे करते हैं। लेकिन अपने शासनकाल में उन्होंने कितने लोगों को रोजगार दिया, इसका जवाब नहीं देते। उन्होंने कहा कि अब फिर वही लोग कह रहे हैं कि हर परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे, लेकिन सवाल यह है कि 12 लाख करोड़ रुपये कहां से लाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election : बड़हरा में JP नड्डा की गरज, जंगलराज पर जुबानी जंग तेज; कहा- जिंदगी जेल व बेल में ही कट जाएगी

 
‘बिहार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी, नक्सलवाद हुआ खत्म’
रक्षा मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार के दौरान बिहार और देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि बिहार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ी है। नक्सलवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में नक्सलवाद की जड़ें लगभग खत्म हो चुकी हैं। कभी इसे असंभव माना जाता था, लेकिन साफ नियत और मजबूत संकल्प से यह संभव हुआ है। उन्होंने दावा किया कि कठिन से कठिन चुनौतियों का समाधान केवल एनडीए जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति वाली सरकार ही कर सकती है।
 
‘विकास और स्थिरता के लिए एनडीए ही एकमात्र विकल्प’
राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार के विकास के लिए एनडीए का शासन आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे जाति या परिवार के नाम पर नहीं, बल्कि विकास और स्थिरता के नाम पर वोट करें। इस दौरान सभा में एनडीए प्रत्याशी सतीश कुमार यादव के समर्थन में नारे लगाए गए।


यह भी पढ़ें- Bihar Election: 'घर से उसी को निकलने दो जो हमारे पक्ष में वोट करे!' ललन सिंह का वीडियो वायरल; एफआईआर हुई दर्ज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed