फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: DM and Superintendent of Police rode bicycles on World Bicycle Day

Bihar: विश्व साइकिल दिवस पर डीएम और पुलिस अधीक्षक ने चलाई साइकिल, लोगों को किया साइकिल चलाने के लिए प्रेरित

Tue, 03 Jun 2025 02:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Jun 2025 02:37 PM IST
सार

Bihar: डुबाघाट पहुंचने के बाद अधिकारियों ने रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों विशेष रूप से स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें साइकिल चलाने के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल आर्थिक रूप से सस्ता साधन है, बल्कि यह पर्यावरण के अनुकूल भी है।

विज्ञापन
Bihar: DM and Superintendent of Police rode bicycles on World Bicycle Day
साइकिलिंग करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मंगलवार सुबह शिवहर जिला मुख्यालय में फिटनेस को बढ़ावा देने, साइकिलिंग के फायदों के प्रति जागरूकता फैलाने, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई, जिसे जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा और एडीएम मेधावी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशेष बात यह रही कि रैली को रवाना करने के बाद खुद डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों ने भी 5 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर भाग लिया और लोगों को सेहतमंद जीवन के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

स्वीप कोषांग ने किया आयोजन
इस रैली का आयोजन जिला स्वीप कोषांग द्वारा किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह मानसिक तनाव को कम करने और कई बीमारियों से बचाव में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे स्वस्थ रहते हुए लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

समाहरणालय से डुबाघाट तक निकाली गई रैली
साइकिल रैली समाहरणालय से शुरू होकर जीरो माइल चौक, रसीदपुर कमरौली, देकुली होते हुए डुबाघाट तक पहुंची। कुल 5 किलोमीटर की यह रैली पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। रैली में जिला प्रशासन के अधिकारी, समाहरणालय के कर्मी, वन स्टॉप सेंटर की टीम, श्री नबाब सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन, अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बच्चों और प्रतिभागियों को किया गया प्रोत्साहित
डुबाघाट पहुंचने के बाद अधिकारियों ने रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों विशेष रूप से स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें साइकिल चलाने के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल आर्थिक रूप से सस्ता साधन है, बल्कि यह पर्यावरण के अनुकूल भी है।

ये रहे मौके पर मौजूद
कार्यक्रम में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, एडीएम मेधावी, डीसीसी ब्रजेश कुमार, डीटीओ सिमरन कुमारी, एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी सहित समाहरणालय के अन्य पदाधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और आमजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed