फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Voter awareness bicycle rally organized on World Bicycle Day

Bihar: विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन, अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Tue, 03 Jun 2025 02:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Jun 2025 02:04 PM IST
सार

Bihar: जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमिल कुमार ने बताया कि यह रैली मधुबनी जिले में 3 से 5 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: Voter awareness bicycle rally organized on World Bicycle Day
साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सोमवार को मधुबनी में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को अपर समाहर्ता राजेश कुमार, एडीएम (आपदा) संतोष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर तथा उत्पाद अधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

यह साइकिल रैली वाटसन +2 उच्च विद्यालय, मधुबनी से प्रारंभ होकर थाना मोड़, स्टेशन, गांधी मूर्ति और बाटा चौक होते हुए पुनः वाटसन विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं आम नागरिकों ने भाग लिया।

विज्ञापन


पढ़ें; मुजफ्फरपुर में 'साइकिल चलाएं, पर्यावरण बचाएं' थीम पर निकली रैली, स्कूली बच्चों ने दिया अनोखा संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमिल कुमार ने बताया कि यह रैली मधुबनी जिले में 3 से 5 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में युवा और महिला मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसके अंतर्गत नए मतदाताओं का पंजीकरण, निर्वाचन साक्षरता क्लब की गतिविधियाँ तथा मतदाता शिक्षा से जुड़ी जानकारियाँ साझा की जा रही हैं। इस माध्यम से लोगों को आगामी चुनावों में जागरूक और जिम्मेदार मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed