{"_id":"6634f46a8803abdc7d0deeac","slug":"bihar-crime-three-thieves-who-stole-bike-with-special-key-arrested-with-six-motorcycles-in-muzaffarpur-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Master Key: मकान में हर बार दिखती थी अलग बाइक, खास चाबी से खोलने वाले तीन चोर छह मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Master Key: मकान में हर बार दिखती थी अलग बाइक, खास चाबी से खोलने वाले तीन चोर छह मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार
Fri, 03 May 2024 07:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 03 May 2024 07:58 PM IST
सार
Bihar Crime: एसडीपीओ 2 टाउन विनिता सिन्हा ने बताया कि बाइक की चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में तीन शातिर चोरों को पकड़ा गया है। उनके पास से चोरी की छह बाइक बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपी रोहित, आकाश और शिवनारायण शाह के ऊपर सदर अहियापुर थाना क्षेत्र में पहले से लूट और मारपीट के मामले दर्ज रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार की मुजफ्फरपुर पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी की छह बाइक से साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी सदर थाना क्षेत्र के किराए के एक मकान में चोरी की बाइक को रखकर दूसरे गिरोह को बेचने का काम करते थे। पकड़े गए बाइक के चोरों की कई अन्य घटनाओं में संलिप्तता रही है। इस मामले में एसडीपीओ 2 विनिता सिन्हा ने दी जानकारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शहर में सक्रिय बाइक चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस को किराए पर लिए गए एक मकान में चोरी की बाइक को रखे होने की सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस ने छापामारी की और मौके से छह चोरी की मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया है। बाइक चोरी करने वाले सभी शातिर अपराधी हैं। वे लोकल स्तर पर मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर बाइक की चोरी किया करते थे और फिर सभी बाइक को एक जगह पर लाकर महज कुछ ही रुपये में बेच दिया करते थे। पकड़े गए आरोपी में से तीन सदस्य को पकड़ा गया है, जबकि अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए शातिर आरोपियों में आकाश कुमार रामदयालु चक अहमद भीखनपुर, रोहित कुमार मोरसद्नी मोतीपुर और शिव नारायण शाह दादर अहियापुर के निवासी हैं। इनमें रोहित कुमार इस गिरोह का मास्टर माइंड है और चोरी की बाइक को लेकर सदर थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में रखे हुए था।
विज्ञापन
पूरे मामले में एसडीपीओ 2 टाउन विनिता सिन्हा ने बताया कि बाइक की चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में तीन शातिर चोरों को पकड़ा गया है। उनके पास से चोरी की छह बाइक बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपी रोहित, आकाश और शिवनारायण शाह के ऊपर सदर अहियापुर थाना क्षेत्र में पहले से लूट और मारपीट के मामले दर्ज रहे हैं। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जबकि पुलिस इस गिरोह से जुड़े हुए अन्य शातिर बदमाशों की जानकारी जुटा रही है। यह लोग रेकी करके बाइक की चोरी किया करते थे और लोकल स्तर पर चोरी की बाइक बेच देते थे। इसके अलावा वे चोरी की बाइक का इस्तेमाल अन्य घटनाओं में करते थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।