फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Six-year-old girl raped in West Champaran, police arrested 62-year-old accused

Bihar News: पश्चिमी चंपारण में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 62 साल के आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2024 08:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 30 Sep 2024 08:54 PM IST
सार

West Champaran Crime: शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं, क्षेत्र के लोग घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Crime: Six-year-old girl raped in West Champaran, police arrested 62-year-old accused
दुष्कर्म का आरोपी अच्छेलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले के शिकारपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक छह साल की बच्ची का दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी बच्ची के घर पर ड्राइवर का काम करता है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिकारपुर गांव निवासी अच्छेलाल महतो के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अच्छेलाल बच्ची के घर पर ड्राइविंग का काम करता है। वह बच्ची को कार से स्कूल ले जाने और स्कूल से घर लाने का भी काम करता था। घरवाले उस पर पूरा भरोसा करते थे। इसी का फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिया है। इधर, आरोपी ने पुलिस के सामने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में आरोपी अच्छेलाल ने बताया कि स्कूल से घर आने के बाद वह बच्ची को लेकर पास ही उसी के बगीचे में घुमाने ले गया। फिर मौके का फायदा उठाकर उसने बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी के सात बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और चार बेटियां हैं। चार बच्चों की शादी भी हो गई है। वहीं, मामले को लेकर बच्ची के परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें अच्छेलाल महतो को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed